भारतीय शेयर बाजार तेजी के लंबे सफर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन का मानना है कि अगले साल के अंत तक निफ्टी 29,000 के लेवल पर होगा। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर से निफ्टी में करीब 12 फीसदी का उछाल आ सकता है। पिछले कुछ सत्रों में बाजार में तेजी लौटी है। निफ्टी अपने ऑल-टाइम हाई की तरफ बढ़ रहा है।
