Get App

बिसलेरी की बढ़ीं मुश्किलें! पश्चिम बंगाल प्लांट के पानी में मिला बैक्टीरिया, Bisleri ने दिया ये रिएक्शन

FSSAI की जांच में बिसलेरी के पानी के नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया है। कोलीफॉर्म बैक्टीरिया आमतौर पर सीवेज का पानी मिलने, खराब पाइपलाइन या गंदगी के कारण पानी में पहुंच सकते हैं। बिसलेरी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 28, 2026 पर 12:37 PM
बिसलेरी की बढ़ीं मुश्किलें! पश्चिम बंगाल प्लांट के पानी में मिला बैक्टीरिया, Bisleri ने दिया ये रिएक्शन
FSSAI की जांच में बिसलेरी के पानी के नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया

पानी की बोतल बनाने वाली मशहूर कंपनी बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी दे दी है। ये मामला पश्चिम बंगाल स्थित कंपनी के एक प्लांट से लिए गए पानी के नमूनों की जांच में फेल होने के बाद सामने आया है। लैब टेस्ट में पानी तय मानकों पर खरा नहीं उतर पाया है। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपारा गांव में स्थित बिसलेरी के प्लांट से लिए गए पानी के नमूनों में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है।

बिसलेरी ने क्या कहा

बिसलेरी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में उसके पानी के नमूने की दो अलग-अलग मान्यता प्राप्त लैब में जांच कराई गई थी। दोनों ही जांच में पानी तय गुणवत्ता मानकों पर सही पाया गया। कंपनी ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) से ये भी अपील की है कि अलग-अलग लैब की जांच रिपोर्ट में अंतर आने की वजह का पता लगाया जाए।

क्या मिला पानी में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें