Get App

KEC International को मिले ₹1407 करोड़ के नए ऑर्डर, शेयर में दिख सकती है तगड़ी तेजी

KEC International: इन नए ऑर्डर्स के साथ कंपनी को साल 2026 की शुरुआत से अब तक लगभग 15,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी का शेयर शुक्रवार, 27 नवंबर को BSE पर 292.65 रुपये पर बंद हुआ था

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 28, 2026 पर 3:58 PM
KEC International को मिले ₹1407 करोड़ के नए ऑर्डर, शेयर में दिख सकती है तगड़ी तेजी
KEC International को नए ऑर्डर अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट में मिले हैं।

KEC इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में सोमवार, 30 नवंबर को अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसे ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रांसपोर्टेशन और केबल बिजनेसेज में 1,407 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। शेयर बाजारों को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि ये नए ऑर्डर उसे अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट में मिले हैं।

ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) बिजनेस के तहत अफ्रीका में 220/110/30 kV सबस्टेशंस के ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा, भारत में एक प्राइवेट डेवलपर से 765 kV ट्रांसमिशन लाइन का ऑर्डर मिला है। साथ ही अमेरिका (महाद्वीप) में टावर, हार्डवेयर और पोल की सप्लाई का ऑर्डर भी है। KEC International को ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में भारत में रेलवे ट्रैक को डबल करने और उससे जुड़े सिविल वर्क के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है। केबल और कंडक्टर बिजनेस में कंपनी ने भारत और विदेशी बाजारों में कई ऑर्डर हासिल किए हैं।

KEC इंटरनेशनल लिमिटेड के MD और CEO विमल केजरीवाल का कहना है कि T&D सेगमेंट में अफ्रीका से मिला एक बड़ा सबस्टेशन ऑर्डर और पहले से मिले ट्रांसमिशन लाइन ऑर्डर्स ने हमारी ऑर्डर बुक को काफी मजबूत किया है। साथ ही अफ्रीकी बाजार में हमारी मौजूदगी को और पुख्ता किया है। ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में, हमें पारंपरिक रेलवे क्षेत्र से एक ऑर्डर मिला है। यह बाजार के अवसरों में सुधार का शुरुआती संकेत है। इन नए ऑर्डर्स के साथ कंपनी को साल 2026 की शुरुआत से अब तक लगभग 15,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं।

KEC International का शेयर एक साल में 60 प्रतिशत नीचे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें