Get App

'शादी में जाना अब पड़ रहा महंगा', कपड़े से लेकर गिफ्ट तक का खर्च जानकर चौंक जाएंगे आप

व्यक्ति ने X पर एक पोस्ट शेयर कर कपड़ों, आने-जाने और गिफ्ट खरीदने जैसे खर्चों का हिसाब दिया। उनके मुताबिक, इन सभी चीजों पर होने वाला खर्च शादी में शामिल होने वालों की जेब पर भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 28, 2026 पर 2:02 PM
'शादी में जाना अब पड़ रहा महंगा', कपड़े से लेकर गिफ्ट तक का खर्च जानकर चौंक जाएंगे आप
आने-जाने और गिफ्ट खरीदने जैसे खर्चों का हिसाब दिया (Photo: Canva)

सर्दियों की शुरुआत के साथ देश में शादी-ब्याह की रौनक देखने को मिलने लगी है। सर्दियों में शादी का सीजन शुरू होते ही हर तरफ जश्न का माहौल बन जाता है। इस दौरान सजावट, महंगे कपड़े, तरह-तरह के पकवान और कई दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम भारतीय शादियों को खास बनाते हैं। इन शादियों में लोग लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक खर्च करते हैं। वहीं देश में शादी को लेकर किया गया एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने बताया कि, 2026 में भारतीय शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों को कितना खर्च करना पड़ सकता है।

व्यक्ति ने X पर एक पोस्ट शेयर कर कपड़ों, आने-जाने और गिफ्ट खरीदने जैसे खर्चों का हिसाब दिया। उनके मुताबिक, इन सभी चीजों पर होने वाला खर्च शादी में शामिल होने वालों की जेब पर भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

पोस्ट में क्या कहा

अनूप ने अपनी पोस्ट में मजाकिया अंदाज में लिखा, "अब हम शादियों में शामिल होने नहीं जाते, बल्कि उनके खर्चों का हिसाब लगाने जाते हैं।" उन्होंने बताया कि 2026 में किसी भारतीय शादी में शामिल होने के लिए कपड़ों पर करीब 2,000 रुपये, आने-जाने पर 1,500 रुपये, गिफ्ट पर 1,000 रुपये और चाय-पानी पर 500 रुपये खर्च हो सकते हैं। इस तरह कुल खर्च लगभग 5,000 रुपये बैठता है। इसमें शादी के दौरान होने वाली दूसरी खरीदारी और अन्य खर्च शामिल नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें