Manoj Bajpayee: एक्टर मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 के एक नए एपिसोड में एक साथ नजर आने वाले हैं। आने वाले इस एपिसोड में खूब हंसी-मजाक, खुलकर बातचीत और दिलचस्प किस्से देखने को मिलेंगे। मनोज बाजपेयी अनुभव सिन्हा से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हैं। एक्टर ने बताया कि पहले मुझे बहुत गुस्सा आता था। खासतौर पर अनुभव सिन्हा को देख। फिर उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया।
