Eetha: श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईठा' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म मशहूर मराठी लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। रिलीज में अब बस एक हफ्ता ही बचा है, ऐसे में फिल्म के बारे में कुछ और जानकारियां सामने आई हैं।
