Get App

IBLA 2022: Nykaa को मिला 'द डिसरप्टर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, 17वें इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड में हुई सम्मानित

Nykaa को CNCB-TV18 की तरफ से दिए जाने वाले इंडिया बिजनेस लीडर अवॉर्ड्स (IBLA 2022) में '​द डिसरप्टर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2022 पर 6:59 PM
IBLA 2022: Nykaa को मिला 'द डिसरप्टर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, 17वें इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड में हुई सम्मानित
Nykaa आज देश की सबसे बड़ी ब्यूटी और पर्सनल केयर ऑनलाइन मार्केटप्लेस है

ऑनलाइन ब्यूटी प्लेटफॉर्म नायका (Nykaa) को CNCB-TV18 की तरफ से दिए जाने वाले इंडिया बिजनेस लीडर अवॉर्ड्स (IBLA 2022) में '​द डिसरप्टर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला है। नायका को यह अवॉर्ड पुराने मिथकों और धारणाओं को तोड़ने और इनोवेशंस के जरिए देश के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इंडस्ट्री में सफलापूर्वक अपनी अलग मुकाम बनाने के लिए दिया गया है।

नायका को 2012 में पूर्व बैंकर फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) ने शुरू किया था। इसकी शुरुआत विशुद्ध रूप से केवल ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाली ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी। नायका ने इस सेगमेंट में अपनी अलग जगह बनाते हुए ब्यूटी और पर्सनल केयर के नए मानक तय किए।

पिछले साल अक्टूबर में नायका का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आया था, जो काफी सफल रहा था। नायका ब्रांड आज भारतीय परिवारों में एक जाना पहचाना नाम है। IPO की धमाकेदार लिस्टिंग के बाद कंपनी की फाउंडर फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला बन गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें