Hiranandani ग्रुप के 24 ठिकानों पर Income-Tax की छापेमारी, विदेशी संपत्ति से जुड़ा है मामला

मुंबई मु्ख्यालय वाली रियल एस्टेट फर्म Hiranandani group से जुड़े 24 ठिकानों पर मंगलवार को आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 2:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हीरानंदानी ग्रुप (प्रतिकात्मक फोटो)

मुंबई मु्ख्यालय वाली रियल एस्टेट फर्म हीरानंदानी ग्रुप (Hiranandani group) से जुड़े 24 ठिकानों पर मंगलवार को आयकर विभाग (Income Tax Department) की छापेमारी चल रही है। सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी विदेशी संपत्ति से जुड़े एक मामले में सिलसिले में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में स्थित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। हीरानंदारी ग्रुप के प्रवक्ता ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। निरंजन हीरानंदानी और सुरेंद्र हीरानंदानी ने भी इस पर टिपप्णी करने से इनकार कर दिया।

हीरानंदानी ग्रुप के फाउंडर निरंजन हीरानंदानी और उनके परिवार के प्रमुख सदस्यों का नाम अक्टूबर 2021 में पैंडोरा पेपर्स में आया था। इसमें कहा गया था कि ये लोग एक ट्रस्ट के लाभार्थी है, जिसके पास 6 करोड़ डॉलर से अधिक की संपत्ति है।


यह भी पढ़ें- Paytm से लेकर Naukri तक इस साल 58% टूटे ये 5 स्टॉक, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

हाल ही में हीरानंदानी डेवलपर्स के को-फाउंडर्स और भाइयों निरंजन हीरानंदानी और सुरेंद्र हीरानंदानी ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में स्थित ज्वाइंट रियल एस्टेट परियोजनाओं का आपस में बंटवारा किया था। दोनों भाइयों के बीच बंटवारे के तहत निरंजन हीरानंदारनी को पवई की 250 एकड़ की टाउनशिप परियोजना मिली है, जबकि सुरेंद्र के हिस्से में ठाणे की 350 एकड़ की टाउनशिप परियोजना आई है।

हीरानंदानी डेवलपर्स की स्थापना दोनों भाइयों ने 1978 में की थी। पिछले दो दशक में इसने कई परियोजनाओं का निर्माण किया है। इनमें से ज्यादातर परियोजनाएं महाराष्ट्र की हैं। दोनों भाई अलग-अलग रियल एस्टेट कंपनियों भी चलाते हैं। कई रियल परियोजनाएं दोनों भाइयों के पास संयुक्त रूप से हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।