Get App

NSE की पूर्व MD और CEO चित्रा रामकृष्ण के घर पर आयकर विभाग की रेड, जानें क्यों हुई छापेमारी

NSE की पूर्व एमडी एंड सीईओ चित्रा रामकृष्ण के बारे में SEBI ने एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है, खुलासा यह है कि चित्रा हिमालय के एक अनाम बाबा (योगी) के सलाह पर फैसला लेती थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2022 पर 1:00 PM
NSE की पूर्व MD और CEO चित्रा रामकृष्ण के घर पर आयकर विभाग की रेड, जानें क्यों हुई छापेमारी
आयकर विभाग इस आरोप पर तलाशी ले रहा है कि उन्होंने किसी अज्ञात तीसरे व्यक्ति की आंतरिक आदान-प्रदान की जानकारी देने पर अवैध लाभ कमाया

भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पूर्व एमडी एंड सीईओ चित्रा रामकृष्ण (Chitra Ramakrishna) के मुंबई स्थित घर पर आयकर विभाग की रेड (Income Tax Raid) हुई है। आयकर विभाग चित्रा रामकृष्ण के घर की तलाशी ले रहा है। मामले से वाकिफ एक शख्स ने कहा कि बड़ी संख्या में आईटी अधिकारी मुंबई में उनके आवास पर मौजूद हैं।

इस व्यक्ति ने कहा कि आयकर विभाग इस आरोप पर तलाशी ले रहा है कि उन्होंने किसी अज्ञात तीसरे व्यक्ति की आंतरिक आदान-प्रदान की जानकारी देने पर अवैध लाभ कमाया। रामकृष्ण पर आध्यात्मिक गुरू के साथ गोपनीय जानकारी को शेयर करने का आरोप है।

योगी की सलाह पर लेती थी फैसला

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Sebi) ने एक्सचेंज की आंतरिक गोपनीय जानकारी को किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ शेयर करने के लिए चित्रा पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। SEBI ने खुलासा किया है चित्रा हिमालय के एक अनाम बाबा (योगी) के सलाह पर फैसला लेती थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें