Get App

जॉब मार्केट में आया उछाल, अप्रैल महीने में 88 लाख नए लोगों को मिली नौकरी: CMIE

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल महीने में देश में कम से कम 88 लाख नए लोगों को रोजगार मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2022 पर 2:28 PM
जॉब मार्केट में आया उछाल, अप्रैल महीने में 88 लाख नए लोगों को मिली नौकरी: CMIE
अप्रैल महीने में सबसे अधिक रोजगार इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर में बढ़ी है

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल महीने में देश में कम से कम 88 लाख नए लोगों को रोजगार मिला है। यह कोरोना महामारी के बाद लेबर मॉर्केट में सबसे अधिक रोजगार देने वालों महीनों में से एक है।

हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग के मुताबिक नौकरियों की संख्या में इजाफा पर्याप्त नहीं था। CMIE के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ महेश व्यास ने बताया कि भारत का लेबर फोर्स अप्रैल में 88 लाख बढ़कर 43.72 करोड़ पहुंच गया। कोरोना महामारी के बाद यह किसी एक महीने में लेबर फोर्स में आई सबसे अधिक उछाल में से एक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इतनी बड़ी संख्या में किसी एक महीने में रोजगार तभी संभव है, जब नौकरियां से निकाले जा चुके या छोड़ चुके कई कामकाजी लोग अप्रैल में वापस नौकरी जॉइन करें। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी एक महीने में रोजगार लायक आबादी की संख्या में 2 लाख से अधिक का इजाफा संभव नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें