Service Sector PMI: पिछले महीने मई में देश का सर्विस सेक्टर छह महीने में सबसे तेज रफ्तार से दौड़ा। मजबूत मांग के चलते कारोबारी गतिविधियों और नए ऑर्डरों में तेजी आई, जबकि लागत में कमी से कीमतों में बढ़ोतरी को काबू करने में मदद मिली। इससे जुड़ा एक आंकड़ा सामने आया है। एसएंडपी ग्लोबल का एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल में 58.8 से बढ़कर मई में 59.8 हो गया यानी कि सर्विस सेक्टर में एक्टिविटी तेजी से बढ़ी है। नवंबर 2025 के बाद से सबसे मजबूत ग्रोथ है। बता दें कि इसके 50 से ऊपर होने का मतलब एक्टिविटी में विस्तार और 50 के नीचे होने का मतलब सिकुड़न है।
