केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ने किसी भी डेयरी उत्पाद, चीनी और मोटे अनाज पर अमेरिका को टैरिफ में कोई भी रियायत नहीं दी है। अमेरिका के साथ समझौता किसानों, एमएसएमई और हस्तशिल्प क्षेत्र के हितों को प्रभावित नहीं करेगा। गोयल, भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते पर एक प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर कीं।
