Holi Special Trains 2022: रेल यात्रियों को राहत देते हुए भारतीय रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस से विशेष किराए पर होली सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन विशेष ट्रेनों की बुकिंग कल 2 मार्च 2022 से पीआरएस काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट irctc.co.in पर शुरू होगी।
पश्चिम रेलवे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हाल में ट्वीट में कहा है कि होली उत्सव के दौरान यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनल से विशेष किराए पर होली विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09039, 09035, 09005 और 09006 की बुकिंग 2 मार्च 2022 से PRS पर खुलेगी।
होली सुपरफास्ट ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
1) ट्रेन नंबर 09039 मुंबई सेंट्रल से जयपुर के लिए 16 मार्च को रात 11.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7.25 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।
2) ट्रेन नंबर 09040 जयपुर से बोरीवली के लिए 17 मार्च को रात 9.15 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3.10 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।
3) ट्रेन नंबर 09035 बांद्रा टर्मिनस से की कोठी के लिए 16 मार्च को सुबह 11 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।
4) ट्रेन नंबर 09036 भगत की कोठी से बांद्रा टर्मिनस 17 मार्च को सुबह 11.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 4.15 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।
5) ट्रेन नंबर 09005 बांद्रा टर्मिनस से भावनगर टर्मिनस 14 मार्च को रात 9.45 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 10.30 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।
6) ट्रेन नंबर 09006 भावनगर टर्मिनस से बांद्रा टर्मिनस 16 मार्च को सुबह 10.10 बजे रवाना होगी. यह उसी दिन रात 11.25 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।
यात्रियों को ध्यान देना चाहिए कि ट्रेन नंबर 09039, 09035, 09005 और 09006 2 मार्च 2022 से खुलेंगी। इसके अलावा, ये ट्रेनें विशेष किराए पर पूरी तरह से आरक्षित होंगी।