इंडिया की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी (Indigo) ने इस महीने की शुरुआत में बेस फेयर में फ्यूल चार्ज को शामिल कर यात्रियों को चौंका दिया। इससे कई लोगों को लगा कि दूसरी कंपनियां भी अपने टिकट में इस तरह के चार्ज को शामिल कर सकती हैं। हालांकि, अब तक ऐसा नहीं हुआ है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियां टिकट में नए चार्ज शामिल करने की जगह बेस फेयर बढ़ा रही हैं। मिनिस्ट्री ऑफ एविएशन से मिले डेली पैसेंजर के लोड फैक्टर्स को देखने से पता चलता है कि IndiGo ने अपना यूजर बेस बरकरार रखा है। टिकट में फ्यूल चार्ज शामिल करने का ज्यादा असर उसके टिकट की बिक्री पर नहीं पड़ा है। पैसेंजर्स के नजरिए से जब टिकट की कीमतें प्रतिस्पर्धी हैं तब तक फेयर में लाइन आइटम्स ज्यादा मायने नहीं रखता है। फेस्टिवल सीजन नजदीक आने के साथ सभी रूट के टिकटों के दाम में इजाफा देखने को मिला है। लेकिन, यह वृद्धि फ्यूल चार्ज रेट्स के मुताबिक नहीं रही है।
