Udaan के पूर्व CFO आदित्य पांडे बने InterGlobe Enterprises के ग्रुप CEO

डोमेस्टिक एयरलाइंस इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने आदित्य पांडे को ग्रुप CEO नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 मार्च 2024 से प्रभावी होगी। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पांडे के पास इंडिगो को छोड़कर इंटरग्लोब का स्ट्रैटेजिक एजेंडा तय करने और कंपनी के बिजनेस और कॉरपोरेट स्टाफ से जुड़े फंक्शन को मैनेज करने की जिम्मेदारी होगी

अपडेटेड Jan 22, 2024 पर 8:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इससे पहले वह ई-कॉमर्स स्टार्टअप Udaan में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर थे।

डोमेस्टिक एयरलाइंस इंडिगो (IndiGo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज (InterGlobe Enterprises) ने आदित्य पांडे को ग्रुप CEO नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 मार्च 2024 से प्रभावी होगी। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पांडे के पास इंडिगो को छोड़कर इंटरग्लोब का स्ट्रैटेजिक एजेंडा तय करने और कंपनी के बिजनेस और कॉरपोरेट स्टाफ से जुड़े फंक्शन को मैनेज करने की जिम्मेदारी होगी।

इससे पहले वह B2B ई-कॉमर्स स्टार्टअप उड़ान (Udaan) में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) थे, जहां उन्होंने 2-3 साल तक काम किया। पिछले कुछ महीनों में इस स्टार्टअप से कई लोगों ने इस्तीफा दिया है। इस स्टार्टअप से पहले उन्होंने इंडिगो, जनरल इलेक्ट्रिक और आर्थर एंडरसन में काम किया था। आदित्य के पास बिजनेस पार्टनर्स, इनवेस्टर्स और एनालिस्ट्स के पास मिलकर काम करने का लंबा अनुभव है।

उनके पास कुल 25 साल से भी ज्यादा का अनुभव है और वह इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज के CEO राहुल भाटिया को रिपोर्ट करेंगे और कंपनी के सभी मौजूदा डायरेक्टर उन्हें रिपोर्ट करेंगे। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ' इंटरग्लोबल के इस कदम का मकसद मौजूदा लीडरशिप टीम को मजबूत करना है, ताकि वह अपने महत्वाकांक्षी और डायवर्सिफाइड ग्लोबल प्लान पर तेजी से आगे बढ़ सके।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।