क्या आपने मान्यवर (Manyavar) का कुर्ता कभी पहना है? दरअसल, मान्यवर ब्रांड नाम से एथनिक वियर बनाने वाली कंपनी 'वेदांत फैशंस' अगले हफ्ते आईपीओ ला रही है। यह इस साल आने वाला तीसरा आईपीओ (IPO) होगा। इससे पहले एजीएस ट्रांजेक्ट और अडानी विल्मर आईपीओ पेश कर चुकी हैं। मनीकंट्रोल आपको वेदांत फैशंस के आईपीओ के बारे में 10 सबसे जरूरी बातें बता रहा है। इससे आपको इस आईपीओ में निवेश का फैसला लेने में हेल्प मिलेगी।
