IRCTC Password: अगर आप भूल गए हैं आईआरसीटीसी का पासवर्ड, तो ऐसे करें कुछ मिनटों में रिकवर

ज्यादातर लोग भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ट्रेनों में सफर करने के लिए IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक करते हैं

अपडेटेड Jan 06, 2022 पर 2:40 PM
Story continues below Advertisement
IRCTC Password: अगर आप भूल गए हैं आईआरसीटीसी का पासवर्ड, तो ऐसे करें कुछ मिनटों में रिकवर

IRCTC Password:  ज्यादातर लोग भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ट्रेनों में सफर करने के लिए IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक करते हैं। कई बार काफी दिनों के बाद ट्रेन की टिकट बुक करते समय अपना पासवर्ड भूल जाते हैं। यह संभव है कि आप अपने IRCTC अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हों या खो गया हो। अगर ऐसा हुआ है तो आपको अपना पासवर्ड रिकवर करना होगा या ये कहें की रिजेनरेट करना होगा। यहां हम आपको ऑनलाइन IRCTC पासवर्ड दोबाना बनाने का तरीका बता रहे हैं। जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका..

 

स्टेप 1 -  IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना IRCTC अकाउंट लॉगिन आईडी डालें


 

स्टेप 2 -  उसके बाद Forgot Password के ऑप्शन पर जाएं

 

स्टेप 3- अपना रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस, IRCTC यूजर आईडी, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालें

 

स्टेप 4- अब, IRCTC आपको आपके रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर डिटेल्स भेजेगा जिसका इस्तेमाल करके आप अपना यूजर आईडी और पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं।

 

स्टेप 5- एक बार जब आप अपने IRCTC खाते में लॉग इन कर लेते हैं, तो आप अपने IRCTC खाते के पासवर्ड को किसी दूसरे पासवर्ड से बदल सकते हैं जिसे आप याद रख सकें। ऐसा करने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फिर Forgot Password page पर जाएं।

 

स्टेप 6- अपने पुराने पासवर्ड के रूप में नया जनरेट किया गया पासवर्ड डालें और अपनी पसंद का पासवर्ड एंटर करें, जिसे आप याद रख सकें।

 

स्टेप 7- अपने सभी डिटेल्स जमा करें, अब आपका पासवर्ड बदल गया है। अब आप दोबारा नये पासवर्ड के साथ IRCTC खाते में लॉग इन कर सकते हैं।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।