Reliance Capital Buyout: इंश्योरेंस सेक्टर रेगुलेटर IRDAI ने कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) को मंजूरी दे दी है। हालांकि यह मंजूरी कुछ शर्तों के साथ दी गई है। रिलायंस कैपिटल, अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप का हिस्सा है। IIHL के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि 10 मई, 2024 को IRDAI से इस अधिग्रहण की मंजूरी मिली। इस पर अभी कुछ रेगुलेटरी, वैधानिक और न्यायिक मंजूरियां लिया जाना बाकी है।
