ITC ने बढ़ाई चेयरमैन और MD संजीव पुरी की सैलरी, FY 2023 में मिला 16.31 करोड़ रुपये का सालाना मेहनताना

ITC के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर संजीव पुरी का टेन्योर 21 जुलाई, 2024 को खत्म हो रहा है। हालांकि आईटीसी के बोर्ड ने उनके टेन्योर को पांच सालों के और आगे बढ़ाने की सिफारिश की है। यह प्रपोजल कंपनी की 112वीं एनुअल जनरल मीटिंग में लिया जाएगा। बता दें कि ITC ने ऐसे समय में संजीव पुरी की सैलरी को बढ़ाया है जब दूसरी बड़ी और FMCG कंपनियों ने अपने अधिकारियों की सैलरी में कटौती की है। ITC के चेयरनमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी को साल 2023 में 16.31 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी दी गई है

अपडेटेड Jul 11, 2023 पर 4:18 PM
ITC ने अपने चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी के सैलरी में बंपर इजाफा किया है। कंपनी के चेयरनमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी को साल 2023 में 16.31 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी दी गई है

ITC ने अपने चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी के सैलरी में बंपर इजाफा किया है। कंपनी के चेयरनमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी को साल 2023 में 16.31 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी दी गई है। उनकी सालाना सैलरी में 29.5 फीसदी से भी ज्यादा का इजाफा हुआ है। साल 2022 में संजीव पुरी को सालाना सैलरी के तौर पर 12.59 करोड़ रुपये दिए गए थे। FY23 के लिए ITC की एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, पुरी की सालाना सैलरी में 2.88 करोड़ रुपये की बेसिक सैलरी, 12.86 करोड़ रुपये का परफॉर्मेंस बोनस और कमीशन, साथ ही कुल 57.38 लाख रुपये के दूसरे बेनिफिट्स शामिल हैं।

पांच सालों के लिए और बढ़ाई जा सकती है पुरी की सर्विस

ITC के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर संजीव पुरी का टेन्योर 21 जुलाई, 2024 को खत्म हो रहा है। हालांकि आईटीसी के बोर्ड ने उनके टेन्योर को पांच सालों के और आगे बढ़ाने की सिफारिश की है। यह प्रपोजल कंपनी की 112वीं एनुअल जनरल मीटिंग में लिया जाएगा। बता दें कि ITC ने ऐसे समय में संजीव पुरी की सैलरी को बढ़ाया है जब दूसरी बड़ी और FMCG कंपनियों ने अपने अधिकारियों की सैलरी में कटौती की है।

TCS News: अब नौकरी खोज रहे 'बेरोजगार' अनुभवी पेशेवर, टीसीएस ने ऐन मौके पर दिया तगड़ा झटका


इन कंपनियों ने घटाई है सैलरी

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायणन की सालाना सैलरी में FY 2022 में 6 फीसदी तक की कटौती की गई थी। जिससे कि उनको मिलने वाली सालाना सैलरी 18.8 करोड़ रुपये से घटकर 17.7 करोड़ रुपये सालाना हो गई थी। वहीं पिछले महीने जून में इस्तीफा देने वाले हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के फॉर्मर सीईओ संजीव मेहता की सालाना सैलरी में भी कुछ खास इजाफा नहीं किया गया है। FY 2023 में संजीव मेहता की सालाना सैलरी 22.36 करोड़ रुपये थी। वहीं FY 2022 में मेहता को सालाना सैलरी के तौर पर 22.07 करोड़ रुपये मिले थे। जो कि उनकी FY21 की सैलरी से 47 फीसदी ज्यादा है। FY21 में मेहता की सालाना सैलरी 15 करोड़ रुपये की थी।

अपने होटल बिजनेस को अलग करने जा रही है ITC?

बता दें कि ऐसी भी चर्चाएं हैं कि ITC अपने होटल बिजनेस को अलग कर सकती है। सिगरेट-टू-होटल ग्रुप ने 7 जुलाई को कहा था कि वह होटल बिजनेस में अपनी प्रॉपर्टी राइट को लागू करने जा रही है। आज रूम की आधे से भी ज्यादा इंवेंट्री कॉन्ट्रैक्ट के जरिए आती है। पिछले अगर 10 सालों की बात करें तो होटल बिजनेस से ITC को 5 फीसदी से भी कम रेवेन्यू मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।