ITC के संजीव पुरी बने CII के प्रेसिडेंट, आर दिनेश की लेंगे जगह

राजीव मेमानी ने 2024-25 के लिए सीआईआई के मनोनीत अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है। वह एक लीडिंग ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन EY के भारत क्षेत्र के चेयरमैन हैं। टाटा केमिकल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आर मुकुंदन ने 2024-25 के लिए CII के वाइस प्रेसिडेंट का पदभार संभाला है

अपडेटेड May 19, 2024 पर 2:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आईटीसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी ने 2024-25 के लिए कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के प्रेसिडेंट का पद संभाल लिया है।

आईटीसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी ने 2024-25 के लिए कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के प्रेसिडेंट का पद संभाल लिया है। उद्योग मंडल ने रविवार को यह जानकारी दी। पुरी ने टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के चेयरमैन आर दिनेश का स्थान लिया है। पुरी आईटीसी लिमिटेड के प्रमुख हैं। आईटीसी ग्रुप एफएमसीजी, होटल, पेपरबोर्ड और पैकेजिंग, कृषि कारोबार और आईटी क्षेत्र में काम करती है। वे आईटीसी इन्फोटेक इंडिया लिमिटेड, ब्रिटेन और अमेरिका में इसकी सब्सिडियरी कंपनियों के चेयरमैन भी हैं।

राजीव मेमानी ने 2024-25 के लिए सीआईआई के मनोनीत अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है। वह एक लीडिंग ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन EY के भारत क्षेत्र के चेयरमैन हैं।

टाटा केमिकल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) आर मुकुंदन ने 2024-25 के लिए CII के वाइस प्रेसिडेंट का पदभार संभाला है। CII ने कहा, "वे आईआईटी, रुड़की के एक प्रतिष्ठित पूर्व छात्र, इंडियन केमिकल सोसाइटी के फेलो और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र हैं। टाटा ग्रुप के साथ अपने 33 साल के करियर के दौरान मुकुंदन ने टाटा ग्रुप के केमिकल, ऑटोमोटिव और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कई जिम्मेदारियां निभाई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।