अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने केतनजी ब्राउन जैक्सन (Ketanji Brown Jackson) को सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस नॉमिनेट किया है। वह सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश होंगी। जैक्सन अभी डीसी सर्किट में यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स में जज हैं। बाइडेन ने कहा है कि जैक्सन का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। उन्हें कानूनी मामलों का व्यापक अनुभव है।
