Get App

5g spectrum auction: 5G स्पेक्ट्रम से बदलेगी आपकी जिंदगी, नीलामी के बारे में यहां जानिए अपने हर सवाल का जवाब

5g spectrum auction: आज (26 जुलाई) 9 बैंड्स में करीब 72,000 मेगाहर्ट्ज की नीलामी 20 साल के लिए होगी। केंद्र सरकार के कैबिनेट ने 15 जून को नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2022 पर 1:27 PM
5g spectrum auction: 5G स्पेक्ट्रम से बदलेगी आपकी जिंदगी, नीलामी के बारे में यहां जानिए अपने हर सवाल का जवाब
इस साल देश में 5जी सेवाएं मोबाइल सेवाएं (5G Telecom Services) शुरू हो जाने की उम्मीद है।

5g spectrum auction: 5G स्पेक्ट्रम (5G Spectrum) की नीलामी आज हो जाएगी। 9 बैंड्स में करीब 72,000 मेगाहर्ट्ज की नीलामी 20 साल के लिए होगी। केंद्र सरकार के कैबिनेट ने 15 जून को नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इस साल देश में 5जी सेवाएं मोबाइल सेवाएं (5G Telecom Services) शुरू हो जाने की उम्मीद है। आइए 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्पेक्ट्रम क्या है और यह कैसे काम करता है?

एयरवेव्स ऐसे रेडियो फ्रीक्वेंसीज हैं, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम के तहत आते हैं। ये बगैर वायर टेलीकम्युनिकेशंस सहित कई तरह के इंफॉर्मेशन को कैरी करते हैं। सरकार कंपनियों या सेक्टर्स के इस्तेमाल के लिए एयरवेव्स का मैनेजमेंट और एलोकेशन करती है।

स्पेक्ट्रम को लो फ्रीक्वेंसी से हाई फ्रीक्वेंसी बैंड में बांटा जा सकता है। बैंड के हिसाब से इनका इस्तेमाल और एलोकेशन निर्धारित होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें