5G Spectrum Auction: रिलायंस जियो सहित चार कंपनियां लगाएंगी बोली, सरकार को 1,00,000 करोड़ रुपए मिलेंगे

दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने कहा कि स्पेक्ट्रम के लिए आने वाली बोलियों और बिडर्स की रणनीति पर यह निर्भर करेगा कि नीलामी प्रक्रिया कितने दिन तक चलती है

अपडेटेड Jul 26, 2022 पर 1:19 PM
रिलायंस जियो और भारती एयरटेल सहित चार कंपनियां मंगलवार, 26 जुलाई से शुरू हो रही 5जी स्पेक्ट्रम के ऑक्शन के लिए बोलियां लगाने के लिए तैयार हैं

5G spectrum auction: रिलायंस जियो और भारती एयरटेल सहित चार कंपनियां मंगलवार, 26 जुलाई से शुरू हो रही 5जी स्पेक्ट्रम के ऑक्शन के लिए बोलियां लगाने के लिए तैयार हैं। बोली सुबह 10 बजे लगनी शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक जारी रहेंगी। इस दौरान 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाई जानी हैं।

टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 1 लाख करोड़ रुपये तक मिलने की उम्मीद

दूरसंचार विभाग (डॉट) के सूत्रों ने कहा कि स्पेक्ट्रम के लिए आने वाली बोलियों और बिडर्स की रणनीति पर यह निर्भर करेगा कि नीलामी प्रक्रिया कितने दिन तक चलती है। डॉट (DoT) को 5जी नीलामी से 70,000 करोड़ रुपये से 1,00,000 करोड़ रुपये तक मिलने की उम्मीद है।


5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के बारे में यहां जानिए अपने हर सवाल का जवाब

सबसे ज्यादा पैसा खर्च कर सकती है जियो

एनालिस्ट्स का अनुमान है कि जियो इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा खर्च करेगी। इसके बाद भारती एयरटेल, फिर वोडाफोन आइडिया और अडानी ग्रुप पैसा खर्च कर सकती हैं। इस ऑक्शन में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध हैं और सिर्फ चार कंपनियां होड़ में हैं। इसलिए बाजार के जानकारों को ज्यादा आक्रामक बोली नहीं आने का अनुमान है।

रिलायंस जियो का नीलामी के लिए अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) 14,000 करोड़ रुपये है जबकि अडाणी एंटरप्राइजेज का अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) सिर्फ 100 करोड़ रुपये है।

Zomato के शेयर दो दिनों में 18% तक टूटकर 44 रुपए पर आए लेकिन Jefferies को 100 रुपए तक जाने का भरोसा, क्या आप करेंगे निवेश

अडानी ग्रुप में 5जी नीलामी में लेगा भाग

महीने की शुरुआत में ही अडानी ग्रुप ने ऐलान किया था कि उनकी कंपनी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में शामिल होगी। साथ में बताया था कि इस प्राइवेट नेटवर्क के जरिए वह अपने कारोबार को सपोर्ट देंगे और एयरपोर्ट, पावर सेक्टर और डाटा सेंटर्स में इसकी सर्विस ली जाएगी। भारती एयरटेल के सुनील मित्तल का नीलामी के लिए अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) 5500 करोड़ रुपये है और वोडाफोन-आइडिया का अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) 2200 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।