Get App

Amazon Layoff: एमेजॉन में फिर छंटनी, इस बार इन एंप्लॉयीज पर चल रही तलवार

Amazon Layoff: एडवरटाइजिंग टीम में छंटनी कंपनी के उस ऐलान का हिस्सा है जिसके तहत एमेजॉन के सीईओ ने पिछले महीने 9 हजार एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान किया था। इससे पहले भी कंपनी 18 हजार एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान कर चुकी थी। इस बार एडवरटाइजिंग टीम से एंप्लॉयीज को निकाला जा रहा है और इससे पहले कंपनी ने रिटेल, डिवाइसेज, रिक्रूटिंग और एचआर ग्रुप्स से एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 10:30 AM
Amazon Layoff: एमेजॉन में फिर छंटनी, इस बार इन एंप्लॉयीज पर चल रही तलवार
Amazon Layoff: एडवरटाइजिंग टीम में छंटनी कंपनी के उस ऐलान का हिस्सा है जिसके तहत एमेजॉन के सीईओ ने पिछले महीने 9 हजार एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान किया था। इससे पहले भी कंपनी 18 हजार एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान कर चुकी थी।

Amazon Layoff: छंटनी का कोहराम अभी भी जारी है। एमेजॉन (Amazon) ने मंगलवार से कुछ एंप्लॉयीज की छंटनी फिर शुरू कर दी है। इस बार इसकी तलवार कंपनी के एड यूनिट में चली है। कंपनी ने यह फैसला लागत घटाने के लिए लिया है। एमेजॉन में एडवरटाइजिंग, आईएमडीबी और ग्रैंड चैलेंज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पॉल कोटास ने इसकी जानकारी एंप्लॉयीज को भेज दी है। पॉल ने एंप्लॉयीज को बताया कि कंपनी के सीईओ एंडी जैसी (Andy Jassy) की योजना के हिसाब से मुनाफा बढ़ाने और कारोबार की लंबी सेहत के लिए अब रिसोर्सेज की प्रॉयोरिटी तय की जा रही है। इसके तहत एडवरटाइजिंग में टीम मेंबर को शिफ्ट करने, कुछ कार्यक्रमों को धीमा करने या रोकने जैसे काम शामिल हैं।

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के एंप्लॉयीज को अभी मिला वक्त

एमेजॉन ने जिन एंप्लॉयीज की छंटनी करनी है, उन्हें ई-मेल के जरिए सूचना भेजना शुरू कर दिया है। इस ई-मेल के मुताबिक जो एंप्लॉयीज न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में हैं, उनकी छंटनी 20 जून या 17 जुलाई से शुरू होगी। यह 60 से 90 दिनों के ट्रांजिशन पीरियड के बाद का वक्त है। इस पीरियड में इन्हें कंपनी के भीतर ही अपने लिए कोई और काम खोजने का मौका है।

छंटनी के बीच Amazon ने एंप्लॉयीज को दिया एक और झटका, इनाम के तौर पर अब मिलेंगे कम शेयर, समझें क्या है पूरा मामला

कंपनी ने पहले ही कर दिया था ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें