Get App

LIC IPO: एलआईसी के आईपीओ में पैसे लगा सकेंगे फॉरेन इनवेस्टर्स, 20% FDI को कैबिनेट की मंजूरी

सरकारी बैंकों में एफडीआई की लिमिट 20 फीसदी है। इसलिए एलआईसी के लिए भी 20 फीसदी की लिमिट रखी गई है। सूत्रों ने बताया कि एफडीआई की इजाजत से एलआईसी के आईपीओ में फॉरेन इनवेस्टर्स अच्छी दिलचस्पी दिखा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 26, 2022 पर 3:35 PM
LIC IPO: एलआईसी के आईपीओ में पैसे लगा सकेंगे फॉरेन इनवेस्टर्स, 20% FDI को कैबिनेट की मंजूरी
पिछले साल जुलाई में कैबिनेट में एलआईसी के आईपीओ के प्रस्ताव को इजाजत दी थी। अब इस आईपीओ की तैयारी पूरी हो चुकी है।

LIC में FDI के लिए रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकारी सूत्रों ने CNCB-TV18 को यह जानकारी दी है। मनीकंट्रोल डॉट कॉम ने शनिवार सुबह खबर दी थी कि कैबिनेट एलआईसी में एफडीआई की इजाजत देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है।

सूत्रों ने बताया कि अब ऑटोमैटिक रूट से एलआईसी में 20 फीसदी तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की इजाजत होगी। एफडीआई की मौजूदा पॉलिसी में भी बदलाव किया गया है। एफडीआई की मंजूरी से फॉरेन फंड देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के आईपीओ में पैसे लगा सकेंगे।

अभी एफडीआई की जो पॉलिसी है, उसके मुताबिक इंश्योरेंस सेक्टर में ऑटोमैटिक रूस से 74 फीसदी विदेशी निवेश की इजाजत है। लेकिन, यह रूल LIC पर लागू नहीं होता है। इसकी वजह यह है कि एलआईसी के लिए सरकार का अलग एक्ट है, जिसे LIC Act कहा जाता है। अब सरकार ने इसमें बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें