इस साल भी टेक्नोलॉजी सेक्टर में जमकर छंटनी हो रही है। सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन (LinkedIn) भी लोगों को निकालने की रेस में पीछे नहीं है। रॉयटर्स को मामले की जानकारी रखने वालों से पता चला है कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को छंटनी के बारे में सूचित करने की योजना बनाई है। लिंक्डइन ने अपनी टीमों को पुनर्गठित करने और कर्मचारियों का ध्यान उन क्षेत्रों पर केंद्रित करने की योजना बनाई है, जहां कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है। इसके लिए यह कुल कर्मचारियों की संख्या में लगभग 5 प्रतिशत की कटौती करने वाली है।
