List Of Top Philanthropists In India: भारत में व्यवसायी परोपकारी कार्यों के लिए दान देने में सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण सहित विभिन्न कारणों के लिए अपनी कमाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा दान किया है। फोर्ब्स की परोपकार सूची में विभिन्न भारतीय उद्योगपतियों को उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के लिए भी शामिल किया गया है। 2022 में भारत में कुल 15 व्यक्तियों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक दान दिया। जबकि 20 ने 50 करोड़ रुपये से अधिक और 43 ने 20 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया। आइए देखते हैं, भारत में कुछ शीर्ष परोपकारी उद्योगपतियों की लिस्ट...
