Stock Market Today Live:
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दबाव देखने को मिला और उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल, ऑटो, इंफ्रा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि IT, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। इसी तरह रियल्टी, फार्मा शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरकर बंद हुए है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ
Stock Market Today Live:
उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट पर बंद हुआ बाजार
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दबाव देखने को मिला और उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल, ऑटो, इंफ्रा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि IT, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। इसी तरह रियल्टी, फार्मा शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। मिडक
Stock Market Today Live:
उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट पर बंद हुआ बाजार
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दबाव देखने को मिला और उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल, ऑटो, इंफ्रा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि IT, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। इसी तरह रियल्टी, फार्मा शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरकर बंद हुए है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 168.21 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 60,092.97 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.75 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 17,894.85 के स्तर पर बंद हुआ।
ग्लोबल मार्केट आज मिलेजुले संकेत
ग्लोबल मार्केट से आज मिलेजुले संकेत मिल रहे है । एशिया में भी मिला जुला कामकाज हो रहा है। SGX NIFTY और US FUTURES में हल्की मजबूती देखने को मिल रही है। Martin Luther King, Jr. Day के मौके पर आज अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे।
क्रूड और सोने में तेजी कायम
चीन से डिमांड सुधरने की उम्मीद से कच्चे तेल में तेजी देखने को मिल रही है। भाव 85 डॉलर के पार निकला है। 5 सत्रों में 8% से ज्यादा भाव उछले है। उधरे सोने की भी चमक बढ़ी है। कॉमेक्स पर सोना 1920 डॉलर के पार निकला है।
HDFC BANK के अच्छे नतीजे, मुनाफा 18% बढ़ा
तीसरी तिमाही में HDFC BANK के अनुमान से अच्छे नतीजे रहे है। मुनाफा 18% से ज्यादा उछला है। वहीं ब्याज से कमाई भी करीब 25% बढ़ी है। साथ ही असेट क्वॉलिटी बेहतर हुई है।
मिले-जुले रहे विप्रो के नतीजे
तीसरी तिमाही में विप्रो के नतीजे मिले जुले रहे है। रेवेन्यू और मार्जिन अनुमान से बेहतर रहा है लेकिन Constant Currency रेवेन्यू ग्रोथ 1% के अनुमान के मुकाबले सिर्फ 0.6% रही है।
डीमार्ट: मुनाफा बढ़ा, मार्जिन घटा
तीसरी तिमाही में डीमार्ट के मुनाफे में 7% तो रेवेन्यू में 25% की बढ़त देखने को मिल रही है लेकिन मार्जिन पर 1% से ज्यादा का दबाव दिखा है।
उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट पर बंद हुआ बाजार
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दबाव देखने को मिला और उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल, ऑटो, इंफ्रा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि IT, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। इसी तरह रियल्टी, फार्मा शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरकर बंद हुए है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 168.21 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 60,092.97 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.75 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 17,894.85 के स्तर पर बंद हुआ।
रतन इंडिया एंटरप्राइजेस के शेयरों में आई तेजी
आज के कारोबार में स्टॉक में 17 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल चुकी है। दिन के कारोबार में स्टॉक 50 के स्तर तक पहुंचा था। स्टॉक का पिछला बंद स्तर 42.55 का था. यानि स्टॉक में अधिकतम 17.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। स्टॉक का साल का उच्चतम स्तर 62.3 और न्यूनतम स्तर 30.5 का है यानि आज की बढ़त के बाद भी स्टॉक अपने साल के उच्चतम स्तर से करीब 20 प्रतिशत नीचे है। वहीं अपने निचले स्तरों से स्टॉक 64 प्रतिशत बढ़ चुका है।
बजट में हो सकता है हाइड्रोजन ट्रेनों का ऐलान
सरकार इस बार बजट में नई तरह की ट्रेन पर बड़ा ऐलान कर सकती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक हाइड्रोजन ट्रेनों का ऐलान कर सकती है और इस साल के अंत तक पहली ट्रेन भी चलाई जा सकती है। हाइड्रोजन से चलने का मतलब ये ट्रेन एनवायरनमेंट फ्रेंडली और पॉल्यूशन फ्री होगी। इस खबर पर इस खबर पर ज्यादा डिटेल बताते हुए सीएनबीसी -आवाज की दीपाली नंदा ने कहा कि पहले से ही रेलवे बोर्ड ने अलग -अलग जोनल रेलवेज को करीब 20 ट्रेन बनाने के निर्देश दे दिए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों की मैनुफक्चरिंग ''मेक इन इंडिया स्कीम'' (Make in India scheme) के तहत होगी। सूत्रों ने बताया है कि ट्रेन बनाने वाली कंपनी को मेक इन इंडिया स्कीम के तहत छूट भी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन की रफ्तार 140kmph तक हो सकती है। दीपाली नंदा ने आगे कहा कि जानकारी के अनुसार जोनल रेलवेज को करीब 20 हाइडोजेन ट्रेन बनाने के दिए गए हैं।
Just Dial के शेयरों ने हिट किया अपर सर्किट
Just Dial के शेयर ने आज अपर सर्किट छू लिया है। बीएसई पर यह 10 फीसदी के उछाल के साथ 643.65 रुपये के अपर सर्किट पर बना हुआ है।जस्ट डायल को अक्टूबर-दिसंबर 2022 में 221.37 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन नेट ऑपरेशनल रेवेन्यू हासिल हुआ था जो तिमाही आधार पर 7.8 फीसदी और सालाना आधार पर 39.3 फीसदी अधिक रहा। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट भी तिमाही आधार पर 44 फीसदी और सालाना आधार पर 288 फीसदी उछलकर 75.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 615 की नेट हायरिंग की और अब इसमें 11947 एंप्लॉयीज हैं।
एथेनॉल प्लांट के लिए इंटरेस्ट सब्वेंशन स्कीम 2025 तक रह सकती है जारी
एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार बजट में इंटरेस्ट सब्वेंशन स्कीम को 2025 तक जारी रख सकती है। इस स्कीम के तहत कंपनियों को एथनॉल प्लांट के लिए सस्ती दरों पर कर्ज मिलता है। साथ ही एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों को EV की तर्ज पर टैक्सी में छूट मिल सकती है। इंटरेस्ट सब्वेंशन स्कीम स्कीम मार्च 2023 में खत्म हो रही है। इस स्कीम के तहत एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए सस्ता कर्ज दिया जाता है । जबकि कंपनियों को 2 साल का अतिरिक्त मोरटोरियम भी मिल सकता है। हालांकि अभी इंटरेस्ट सब्वेंशन स्कीम के तहत कई कंपनियां प्लांट की शुरुआत नहीं कर सकी हैं लेकिन सरकार ने अभी तक 10,000 करोड़ के कर्ज दिए हैं।
सुला विनियार्ड्स के शेयर 10 फीसदी भागे, पीएसयू बैंक शेयरों में भी दिखी बढ़त
अच्छे Q3 अपडेट से सुला विनियार्ड्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। शेयर करीब 10% उछला है। कंपनी की अपने ब्रांड्स की बिक्री 16% बढ़ी है। उधर अच्छे नतीजों से जस्ट डायल में 10 परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 75 परसेंट बढ़ा है। इस बीच सरकारी बैंकों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। PSU बैंक इंडेक्स 1.25% ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि हेल्थकेयर, रियल्टी शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है।
BANK OF MAH का मुनाफा 775 करोड़ रुपये रहा
BANK OF MAH ने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए है जिसके मुताबिक बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 324 करोड़ रुपये से बढ़कर 775 करोड़ रुपये पर रहा है। NII 1,527 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,980 करोड़ रुपये पर रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA 3.4% से घटकर 2.94% पर और नेट NPA 0.68% से घटकर 0.47% पर रहा है।
L&T Finance के शेयरों में तेजी
L&T Finance के शेयर में इंट्राडे में 6 फीसदी की दमदार रैली के साथ 98.25 रुपये के स्तर को छुते नजर आए। कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर, 2022 तिमाही में सालाना आधार पर 39 फीसदी की ग्रोथ के साथ 454 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी को मार्जिन और फीस में सुधार से तगड़ा सपोर्ट मिला है। पिछले तीन महीनों के शेयर L&T Finance के शेयर में 28 फीसदी की तगड़ी रैली आ चुकी है। वहीं शेयर ने 6 महीने में 34 फीसदी और एक साल में 20 फीसदी का रिटर्न दिया है।
FEDERAL BANK का मुनाफा 803.6 करोड़ रुपये पर रहा
FEDERAL BANK का मुनाफा 803.6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि NII 1,956 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस NPA 2.46% से घटकर 2.43% पर आ गया है जबकि नेट NPA 0.78% से घटकर 0.73% पर रहा है। तीसरी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग सालाना आधार पर 214 करोड़ रुपये से घटकर 199 करोड़ रुपये पर रही है।
22 महीने के निचले स्तर पर आई थोक महंगाई दर
December WPI Data- दिसंबर महीने में भारत की थोक महंगाई (WPI) 22 महीने के निचले स्तर पर आ गई है। कॉर्मस मिनिस्ट्री ने आज नवंबर तिमाही के थोक महंगाई आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि दिसंबर 2022 में भारत की WPI (थोक महंगाई ) 4.95 फीसदी पर रही है जबकि नवंबर 2022 में यह 5.85 फीसदी पर रही थी। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 5.57 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।
जेफरीज ने Varun Beverages को दिया Buy टैग, शेयर में आया 5% से भी ज्यादा का उछाल
Varun Beverages के शेयर में आज 5% से ज्यादा की तेजी देखी गई है। ब्रोकरेज हाउस जेफरीज (Jefferies) ने वरुण बेवरेज पर खरीदारी की राय दी थी और इसके लिए 1,540 प्रति शेयर का लक्ष्य दिया था, जो मौजूदा बाजार मूल्य से 28 फीसदी से ज्यादा है। रिसर्च फर्म जेफरीज का कहना है कि स्टॉक हाल के शिखर से 20 फीसदी नीचे है और 40x CY23E P/E पर ट्रेड कर रहा है। यह उम्मीद है कि कंपनी रेवेन्यू और अर्निंग के मामले में इंडस्ट्री की सबसे अच्छी ग्रोथ करेगी।
कोटक महिंद्रा बैंक और फेडरल बैंक ने MCLR में की बढ़ोतरी
कोटक महिंद्रा बैंक ने MCLR में 0.10-0.30% तक बढ़ोतरी की है। MCLR की नई दरें आज से लागू होगी। बैंक ने सभी TENURE के MCLR में बढ़ोतरी की है। वहीं फेडरल बैंक (FEDERAL BANK) ने भी सभी TENURE के MCLR में 0.20% बढ़ोतरी की है। बैंक द्वारा MCLR की नई दरें आज से लागू होगी।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में दिखा कंसोलिडेशन
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 18000 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में तेजी ज्यादा नजर आ रही है। जबकि मिडकैप में भी हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। इस बीच सरकारी बैंक और IT शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। नतीजों के बाद विप्रो करीब 1% ऊपर चढ़ा है लेकिन मेटल और ऑटो शेयरों में मुनाफावसूली दिख रही है.
AETHER IND ने सूरत मैन्युफैक्चरिंग साइट-3 में कामकाज शुरू किया
AETHER IND ने सूरत मैन्युफैक्चरिंग साइट-3 में कामकाज शुरू किया है। सूरत मैन्युफैक्चरिंग साइट में कुल 190 करोड़ रुपये के CAPEX की योजना है। अगले 10 दिनों में प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। स्पेशियिलिटी केमिकल सेक्टर का यह स्टॉक एनएसई पर 10.20 रुपये यानी 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ 874.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,048.90 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 642.00 रुपये पर है।
Avenue Supermarts पर मॉर्गन स्टैनली की राय
मॉर्गन स्टैनली ने Avenue Supermarts पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 4590 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि ग्रोथ और मार्जिन के मोर्चे पर निराशा रही है लेकिन 3 साल के आधार पर आय ग्रोथ सामान्य हुआ है। Q3 में EBITDA मार्जिन अनुमान से कमजोर रहा है।
बाजार ऊपरी स्तर से हल्का हुआ बाजार
बाजार ऊपरी स्तर से हल्का हुआ है। निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 100 प्वाइंट फिसला है जबकि सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 310 प्वाइंट फिसला है। वहीं निफ्टी बैंक ऊपर से करीब 220 प्वाइंट फिसला है। हालांकि ऊपरी स्तर से हल्का होने के बाद भी सेंसेक्स -निफ्टी बढ़त पर कारोबार कर रहे है। सेंसेक्स फिलहाल 155.68 अंक की तेजी दिखा रहा है वहीं निफ्टी 18000 के नीचे नजर आ रहा है
MARUTI SUZUKI ने आज से सभी मॉडल के दाम में किया 1.1% तक का इजाफा
आज से MARUTI SUZUKI सभी मॉडल के दाम 1.1 फीसदी तक बढ़ाएगी। MARUTI SUZUKI ने वाहनों के दाम में 1.1 फीसदी की बढ़त होगी। बता दें कि MARUTI SUZUKI ने 2 दिसंबर को अपनी सभी मॉडल के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। ऑटो कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दाम में बढ़ोतरी की जा रही हैं। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि सभी मॉडल्स पर ये बढ़ोतरी अलग अलग होगी।
नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंची गोल्ड की कीमतें
गोल्ड की कीमतें नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1921 डॉलर तक पहुंच गया है जबकि MCX पर सोना पहली बार 56,500 के पार निकला है। यह गोल्ड का नया ऑल टाइम हाई है। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड फ्यूचर्स 1,921.50 डॉलर प्रति औंस पर है। यह मई 2022 के बाद से अपने उच्चतम स्तर के करीब था। बता दें कि यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा आने वाले महीनों में धीमी गति से ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के संकेतों के कारण सोने में तेजी से बढ़ी है।
बढ़त के साथ खुला बाजार
अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर आज भारतीय बाजार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई है। 09:17 बजे के आसपास सेंसेक्स 218.37 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 60,479.55 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 86.60 अंक यानी 0.48 फीसदी की मजबूती के साथ 18031.00 के स्तर पर दिखाई दे रहा है।
HDFC Bank पर क्या है ब्रोकरेज की राय
मॉर्गन स्टैनली ने एचडीएफसी बैंक पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मजबूत आय ग्रोथ की वजह से निवेश बढ़ाने में मदद मिली है। कोर PPoP ग्रोथ में लगातार सुधार का दौर जारी है। रिटेल TD ग्रोथ मजबूत दिख रहा है। वहीं जेफरीज ने इस स्टॉक पर अपनी राय देते हुए कहा है कि रिटेल डिपॉजिट मोबिलाइजेशन कमजोर रहा है। हालांकि ब्रांच और स्टाफ की संख्या बढ़ाने से ग्रोथ पर 27% का असर दिखा है। वहीं मर्जर की टाइमलाइन अब तक पटरी पर नजर आ रही है।
प्री-ओपनिंग सेंशन में दिखी बाजार में बढ़त
प्री-ओपनिंग सेंशन में दिखी बाजार में बढ़त देखने को मिली है । सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की बढ़त लेता दिखा है। 09:01 बजे के आसपास सेंसेक्स 453.98 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 60715.16 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 102.40 अंक यानी 0.57 फीसदी की मजबूती के साथ 18059.00 के स्तर पर दिखाई दे रहा है।
निफ्टी पर क्या हो निवेश स्ट्रैटजी
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन18020-18080/94 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 18145-18183/205 है। इसका पहला बेस जोन 17910-17867 और दूसरा बड़ा बेस जोन 17832-17770 है। निफ्टी एक बार फिर 20 WEMA के ऊपर बंद हुआ है। लगातार चौथे हफ्ते भी निफ्टी का यही ट्रेंड कायम रहा है। अगर निफ्टी 17770 के नीचे बंद होने पर ही स्ट्रक्चर खराब होगा। वहीं डेली चार्ट पर इसने 100 DEMA फिर हासिल किया है। 17900-800 जोन में अधिकतम पुट राइटिंग देखने को मिली है जबकि 18000-18100-18200 पर अभी भी कॉल राइटर्स दिखे है। खरीदारी के लिए बेस के करीब तक गिरावट का इंतजार करें। पहला रेजिस्टेंस 18020 स्पॉट पार होने पर भी खरीदारी कर सकते हैं। वहीं 17770 के नीचे बंद होने पर ही शॉर्ट के बारे में सोचें। वीरेंद्र ने आगे कहा कि पहले बेस और पहले रेजिस्टेंस के बीच ट्रेडिंग जोन संभव है। मंथली ऑप्शन आंकड़ों से निफ्टी में कंसोलिडेशन के संकेत मिल रहे है।
Tata Motors पर फोकस
कंपनी ने अपने अमेरिकी डिपॉजिटरी शेयर प्रोग्राम को समाप्त करने के लिए प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी), यूएसए (Securities and Exchange Commission (SEC), USA) के पास फॉर्म 25 दायर किया है। SEC फॉर्म 25 एक कंपनी द्वारा अपनी सिक्योरिटीज को डीलिस्ट करने के लिए दायर किया गया दस्तावेज है।
क्रूड और सोने में तेजी कायम
चीन से डिमांड सुधरने की उम्मीद से कच्चे तेल लगातार 6वें दिन तेजी जारी है । ब्रेंट का भाव 85 डॉलर के पार निकला है। जबकि ब्रेंट का भाव 1 हफ्ते में करीब 7% चढ़ा है। WTI में भी $80 के करीब कारोबार कर रहा है। उधर सोने की भी चमक बढ़ी है। कॉमेक्स पर सोना 1920 डॉलर के पार निकला है।
मिले-जुले रहे विप्रो के नतीजे
तीसरी तिमाही में विप्रो के नतीजे मिले जुले रहे है। रेवेन्यू और मार्जिन अनुमान से बेहतर रहा है लेकिन Constant Currency रेवेन्यू ग्रोथ 1% के अनुमान के मुकाबले सिर्फ 0.6% रही है। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से अधिक रहा। कंपनी का मुनाफा इस अवधि में बढ़कर 3050 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2660 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में 23,055.7 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 23,252 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
HDFC BANK के अच्छे नतीजे, मुनाफा 18% बढ़ा
तीसरी तिमाही में HDFC BANK के अनुमान से अच्छे नतीजे रहे है। मुनाफा 18% से ज्यादा उछला है। वहीं ब्याज से कमाई भी करीब 25% बढ़ी है। साथ ही असेट क्वॉलिटी बेहतर हुई है। बैंक के कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर 19.9 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 12668 करोड़ रुपये पर रहा है। इस अवधि में बैंक के कंसोलिडेटेड एडवांसेज में सालाना आधार पर 19.2 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह 31 दिसंबर 2022 में खत्म हुई तिमाही में 15.63 लाख करोड़ रुपये पर रहा है। ये पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 13.12 लाख करोड़ रुपये पर रहा था।
ग्लोबल मार्केट आज मिलेजुले संकेत
ग्लोबल मार्केट से आज मिलेजुले संकेत मिल रहे है । एशिया में भी मिला जुला कामकाज हो रहा है। SGX NIFTY और US FUTURES में हल्की मजबूती देखने को मिल रही है। Martin Luther King, Jr. Day के मौके पर आज अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे।
Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।