1 दिन में 4 लाख करोड़ का नुकसान, जानें चीन के सबसे अमीर कारोबारियों के शेयरों में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि रूस ने बीजिंग से यूक्रेन में युद्ध में मदद करने के लिए कहा है जिसके बाद चीनी शेयर बाजार में गिरावट शुरू हो गई

अपडेटेड Mar 16, 2022 पर 12:33 PM
सोमवार की गिरावट के साथ 76 चीनी अरबपतियों को इस साल 228 अरब डॉलर का नुकसान हुआ

चीन के स्टॉक मार्केट में हुई गिरावट से सोमवार को देश के सबसे अमीर टाइकून्स को 53 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार चीन के बोतलबंद पानी के राजा के रूप में मशहूर झोंग शानशान (Zhong Shanshan, known as China’s king of bottled water) ने अपनी संपत्ति में 5 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की, जबकि टेनसेंट होल्डिंग लिमिटेड के पोनी मा (Tencent Holding Ltd.’s Pony) की संपत्ति में 3.3 अरब डॉलर की गिरावट आई।

झोंग की नोंगफू स्प्रिंग कंपनी (Zhong’s Nongfu Spring Co) के शेयरों में हांगकांग ट्रेडिंग में 9.9% की गिरावट आई। ये कंपनी के 18 महीने पहले सार्वजनिक होने के बाद से सबसे अधिक गिरावट है। हालांकि Zhong अभी भी 60.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चीन के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए रिकॉर्ड जुर्माना लगाये जाने की रिपोर्ट सामने आने के बाद Tencent 2011 के बाद से सबसे अधिक गिर गया। कभी देश के सबसे धनी व्यक्ति रहे Pony Ma अब 35.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।


अमेरिकी अधिकारियों के बयान से फिसला चीनी शेयर बाजार

सोमवार को चीनी शेयरों में उस समय गिरावट तेज हो गई जब अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि रूस ने बीजिंग से यूक्रेन में युद्ध में मदद करने के लिए कहा है। इससे चीनी कंपनियों के शेयर संभावित प्रतिबंधों की चिंता से फिसलने लगे।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले RIL, Wipro, Anupam Rasayan India, BSE और अन्य स्टॉक्स

हांगकांग में कारोबार करने वाले हैंग सेंग चाइना एंटरप्राइजेज इंडेक्स ( Hang Seng China Enterprises Index) ट्रैकिंग शेयरों में नवंबर 2008 के बाद से सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं हैंग सैंग टेक इंडेक्स (Hang Sang Tech Index) अपनी स्थापना के बाद से सबसे ज्यादा 11% गिर गया। गिरावट का यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा।

चीनी अरबपतियों को अब तक 228 अरब डॉलर का नुकसान

सोमवार की गिरावट के साथ दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों में से 76 चीनी अरबपतियों को इस साल 228 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है जो कि उनकी संयुक्त संपत्ति का पांचवां हिस्सा है।

Tencent सोमवार को 9.8% गिर गया और मंगलवार को और गिर गया। इस तरह ये 2019 के बाद से इसके सबसे कम भाव पर पहुंच गया

बाइटडांस लिमिटेड के झांग यिमिंग 44.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ देश के दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Jack Ma जो Pony Ma से पहले चीन के सबसे धनी व्यक्ति थे वे अब 34 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।