चीन के स्टॉक मार्केट में हुई गिरावट से सोमवार को देश के सबसे अमीर टाइकून्स को 53 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार चीन के बोतलबंद पानी के राजा के रूप में मशहूर झोंग शानशान (Zhong Shanshan, known as China’s king of bottled water) ने अपनी संपत्ति में 5 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की, जबकि टेनसेंट होल्डिंग लिमिटेड के पोनी मा (Tencent Holding Ltd.’s Pony) की संपत्ति में 3.3 अरब डॉलर की गिरावट आई।
