Get App

RC Bhargava: मारुति के चेयरमैन ने ट्रंप के टैरिफ से दबाव में नहीं आने की दी नसीहत, कहा-इस चुनौती का मिलकर मुकाबला करना होगा

RC Bhargava: आरसी भार्गव ने कहा कि यह ऐसी चुनौती है, जिसका मुकाबला पूरे देश को मिलकर करने की जरूरत है। हमें अपनी गरिमा बनाए रखते हुए सरकार के साथ खड़े रहना होगा। ट्रंप ने कई देशों को अपनी ट्रेडिशनल पॉलिसीज और रिलेशनशिप पर पुनर्विचार करने को मजबूर किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 5:52 PM
RC Bhargava: मारुति के चेयरमैन ने ट्रंप के टैरिफ से दबाव में नहीं आने की दी नसीहत, कहा-इस चुनौती का मिलकर मुकाबला करना होगा
मारुति के प्रमुख ने ट्रंप के टैरिफ से आर्थिक दबाव का सामना करने के लिए टैक्स में राहत के उपायों पर जोर दिया।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआईएल) के चेयरमैन आरसी भार्गव ने देशवासियों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ से किसी तरह के दबाव में नहीं आने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह ऐसी चुनौती है, जिसका मुकाबला पूरे देश को मिलकर करने की जरूरत है। हमें अपनी गरिमा बनाए रखते हुए सरकार के साथ खड़े रहना होगा। उन्होंने ये बातें कंपनी की सालाना आम बैठक में कही। मारुति पैसेंजर कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है।

इस चुनौती का मिलकर सामना करने की जरूरत

आरसी भार्गव ने कहा कि कूटनीतिक हथियार के रूप में टैरिफ (Tariff) का इस्तेमाल करने से अप्रत्याशित चुनौती खड़ी हुई है। उन्होंने कहा, "प्रेसिडेंट ट्रंप ने कई देशों को अपनी ट्रेडिशनल पॉलिसीज और रिलेशनशिप पर पुनर्विचार करने को मजबूर किया है। भारतीय के रूप में हमारा कर्तव्य सरकार का समर्थन करना, अपने स्वाभिमान को बनाए रखना और इस दबाव का मिलकर सामना करना है।" ट्रंप ने 26 अगस्त को इंडिया पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया।

GST घटने से छोटी कारों की डिमांड बढ़ेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें