Get App

Maruti Suzuki का बड़ा प्लान, प्रोडक्शन डबल करने के लिए इतने निवेश की योजना

Maruti Suzuki Share Price: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना तैयार की है। कंपनी की योजना अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना बढ़ाने की है। अब शेयरों पर इसके असर की बात करें तो इसके शेयरों के लिए आज माहौल पॉजिटिव नहीं दिखा। बीएसई पर यह 0.25 फीसदी फिसलकर 9239.30 रुपये पर आ गया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 12, 2023 पर 4:47 PM
Maruti Suzuki का बड़ा प्लान, प्रोडक्शन डबल करने के लिए इतने निवेश की योजना
Maruti Suzuki वर्ष 2030 के आखिरी तक 550 करोड़ डॉलर के निवेश में अपनी अपनी उत्पादन क्षमता दोगुना कर लेगी।

Maruti Suzuki Share Price: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना तैयार की है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि यह इसके लिए 550 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। इसके तहत कंपनी की योजना अपनी उत्पादन क्षमता को वर्ष 2030 के आखिरी तक दोगुना बढ़ाकर 40 लाख गाड़ियों तक करने की है। अब शेयरों पर इसके असर की बात करें तो इसके शेयरों के लिए आज माहौल पॉजिटिव नहीं दिखा। बीएसई पर यह 0.37 फीसदी उछलकर 9296.30 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि इंट्रा-डे में यह 9234.70 रुपये तक आ गया था लेकिन निवेश के ऐलान पर कुछ हद रिकवरी दिखी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें