साल 2021 में करीब 1.6 करोड़ इंडियंस रोजाना युद्ध के मैदान में उतरे। उन्होंने दुश्मन के खिलाफ जमकर हथियारों का इस्तेमाल किया। अच्छी बात यह है कि यह सब वर्चुअल वर्ल्ड में हुआ। हम बात कर रहे हैं 'Free Fire'की। फ्री फायर एक गेमिंग ऐप है। अगर आपने फ्री फायर का इस्तेमाल नहीं किया है तो हम आपको बता दें कि यह एक बैटलग्राउंड सर्वाइवल गेम है। सिंगापुर की कंपनी Sea Ltd ने इसे बनाया है। वह इसका मार्केटिंग भी करती है।
