ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) कंपनी बेटरप्लेस (BetterPlace) शेयर बाजारों में लिस्ट होने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी के को-फाउंडर प्रवीण अग्रवाल (Pravin Agarwala) ने बताया कि अगले 12 से 18 महीनों में इसे एक्सचेंज पर लिस्ट होना चाहिए। मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में, अग्रवाल ने बताया कि कैसे कंपनी IPO लाने से पहले एक निश्वित साइज को हासिल करने की कोशिश की और कैसे यह रेवेन्यू के मामले में अगले दो सालों में छह गुना बढ़ोतरी के लिए तैयार है।
