Meesho खत्म करेगी 'वर्क फ्रॉम होम' की पॉलिसी, हफ्ते में 1 दिन कर्मचारियों को ऑफिस से करना होगा काम

Meesho ने 1 जून 2023 से फ्लेक्सी-ऑफिस मॉडल अपनाने का ऐलान किया है। साथ ही कंपनी अब अपनी Work From Anywhere की नीति को खत्म कर रही है। नए मॉडल में कंपनी कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन ऑफिस आने और बाकी दिन रिमोट से काम करने को कहेगी

अपडेटेड Dec 16, 2022 पर 9:20 PM
मीशो के को-फाउंडर विदित आत्रे (बाएं) और संजीव बरनवाल (दाएं) की पुरानी तस्वीर

ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनी मीशो (Meesho) ने 1 जून 2023 से फ्लेक्सी-ऑफिस मॉडल अपनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी अब "कहीं से भी काम करने (Work From Anywhere)" करने की अपनी पॉलिसी से पीछे हट जाएगी, जिसने उसने करीब एक साल पहले अपनाया था। नई फ्लेक्सी-ऑफिस मॉडल के तहत कर्मचारियों को हफ्ते के कुछ दिन ऑफिस से और कुछ दिन घर से काम करना होगा। ई-कॉमर्स स्टार्टअप ने कहा कि नई पॉलिसी के बाद बेंगलुरु शिफ्ट होने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त वित्तीय सपोर्ट दिया जाएगा। इसमें बेंगलुरु आने का ट्रैवल, रियल एस्टेट ब्रोकरेज, सामान के ट्रांसपोर्टेशन, स्कूल में रि-एडमिशन और 6 साल तक के बच्चों के लिए डेकेयर फैसिलिटीज आदि शामिल है।

Meesho ने अपनी वर्क पॉलिसी में बदलाव का ऐलान ऐसे समय किया है, जब लगभग सभी कंपनियों के ऑफिस तेजी से खुल रहे हैं और इसके चलते हाल के महीनों में बेंगलुरु में प्रॉपर्टी के रेंट में उछाल देखने को मिला है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "सभी अहम फैसले, खासकर कर्मचारियों से जुड़े हुए फैसलों को कंपनी के भीतर व्यापक सर्वे के बाद लिए जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत हम करीब एक साल पहले 'कहीं से भी काम करने की पॉलिसी'के फैसले पर पहुंचे थे। इसके लिए हमने इससे जुड़े कई मॉडल की स्टडी की थी और लोगों से बात यह कर समझने की कोशिश की थी महामारी से उबर इस दुनिया में उन्हें अपनी बेस्ट उत्पादन क्षमता के साथ काम करने के लिए किन चीजों की जरूरत है।"


यह भी पढ़ें- Yes Bank का शेयर 24% गिर सकता है, मौजूदा भाव पर रिस्क-रिवॉर्ड जायज नहीं: कोटक सिक्योरिटीज

बयान में आगे कहा गया, "हाल ही में किए गए एक सर्वे में, हमारे अधिकतर कर्मचारियों ने आपसी सहयोग को बढ़ाने, चीजों को तेजी से करने की हमारी संस्कति को जीने और आपस में एक अनौपचारिक रिश्ता बनाने के लिए अधिक व्यक्तिगत इंटरैक्शन की जरूरत महसूस की।"

Meesho फिलहाल अपने कर्मचारियों को हफ्ते में एक बार ऑफिस आने और बाकी दिनों में रिमोट से काम करने को कहेगी। कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर आशीष कुमार सिंह ने कहा, "यह कदम कर्मचारियों के फीडबैक के आधार पर फैसले करने के हमारे कल्चर के मुताबिक है। हमारे आंतरिक सर्वे से पता चला कि कहीं से भी काम करने की आजादी के उत्पादकता में बढ़ोतरी जैसे कुछ फायदे हैं। हालांकि सभी कर्मचारी इस पर एकमत से सहमत थे कि अब टीम बॉन्डिंग और आपसी सहयोग को और बढ़ा सकते हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।