ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनी मीशो (Meesho) ने 1 जून 2023 से फ्लेक्सी-ऑफिस मॉडल अपनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी अब "कहीं से भी काम करने (Work From Anywhere)" करने की अपनी पॉलिसी से पीछे हट जाएगी, जिसने उसने करीब एक साल पहले अपनाया था। नई फ्लेक्सी-ऑफिस मॉडल के तहत कर्मचारियों को हफ्ते के कुछ दिन ऑफिस से और कुछ दिन घर से काम करना होगा। ई-कॉमर्स स्टार्टअप ने कहा कि नई पॉलिसी के बाद बेंगलुरु शिफ्ट होने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त वित्तीय सपोर्ट दिया जाएगा। इसमें बेंगलुरु आने का ट्रैवल, रियल एस्टेट ब्रोकरेज, सामान के ट्रांसपोर्टेशन, स्कूल में रि-एडमिशन और 6 साल तक के बच्चों के लिए डेकेयर फैसिलिटीज आदि शामिल है।
