Get App

Meta Layoff: जगने से पहले गई नौकरी, सुबह 4 बजे सिंगापुर में चली तलवार, मेटा में शुरू हुई 8000 एंप्लॉयीज की छंटनी

Meta Layoff: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लगातार इंसानों की नौकरियां खाए जा रहा है। अब मेटा ने दुनिया भर में करीब 8 हजार एंप्लॉयीज के छंटनी की जो योजना बनाई, उसकी मार शुरू हो गई है और सिंगापुर में तगड़े सुबह 4 बजे कई एंप्लॉयीज की छुट्टी हो गई। जानिए इसकी मार अभी कहां-कहां पड़ने वाली है और कंपनी छंटनी कर क्यों रही है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 20, 2026 पर 2:24 PM
Meta Layoff: जगने से पहले गई नौकरी, सुबह 4 बजे सिंगापुर में चली तलवार, मेटा में शुरू हुई 8000 एंप्लॉयीज की छंटनी
Meta Layoff: मेटा अपने एंप्लॉयीज को घर से काम करने के लिए कह रही है तो साथ ही दुनिया भर में करीब 8 हजार एंप्लॉयीज की नौकरी पर तलवार भी चला रही है।

Meta Layoff: फेसबुक (Facebook), वाट्सऐप (Whatsapp) और इंस्टाग्राम (Instagram) की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने अपने सिंगापुर में अपने एंप्लॉयीज को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है। मेटा दुनिया भर में अपने करीब 8 हजार एंप्लॉयीज की छंटनी पर काम कर रही है और एशियाई सेंटर सिंगापुर में एंप्लॉयीज को निकालना इसी योजना का हिस्सा है। इस छंटनी का उद्देश्य कंपनी की कार्यक्षमता बढ़ाना, लागत कम करना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बड़े निवेश को सपोर्ट करना है। कंपनी ने बुधवार सुबह ही दुनिया भर में एंप्ल़ॉयीज की इसकी जानकारी देनी शुरू की औऱ सबसे पहले सिंगापुर में एंप्लॉयीज को स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे इसकी जानकारी मिली। यूरोप और अमेरिका के एंप्लॉयीज को भी उनके टाइम जोन के अनुसार जल्द ही इसकी जानकारी मिल सकती है।

Work from Home का मैसेज और छंटनी की तलवार

मेटा अपने एंप्लॉयीज को घर से काम करने के लिए कह रही है तो साथ ही दुनिया भर में करीब 8 हजार एंप्लॉयीज की नौकरी पर तलवार भी चला रही है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार जो छंटनी हो रही है, उसकी मार सबसे अधिक मेटा की इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीमों पर पड़ेगा, और साल के आखिरी तक अतिरिक्त छंटनी भी हो सकती है। छंटनी और रीएसाइनमेंट्स से पहले मार्च के आखिरी तक कंपनी में करीब 80,000 एंप्लॉयीज थे।

AI ने मचा दी हलचल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें