Get App

माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने फिनटेक स्टार्टअप 'Groww' में किया निवेश, कंपनी को सलाह भी देंगे

म्यूचुअल फंड और शेयरों में निवेश से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराने वाली फिनटेक कंपनी Groww के निवेशकों में अब सत्य नडेला का भी नाम जुड़ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2022 पर 3:52 PM
माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने फिनटेक स्टार्टअप 'Groww' में किया निवेश, कंपनी को सलाह भी देंगे
Groww का मूल्यांकन तीन अरब डॉलर तक पहुंच गया

म्यूचुअल फंड और शेयरों में निवेश से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराने वाली फिनटेक कंपनी ग्रो (Groww) के निवेशकों में अब एक बड़ा नाम जुड़ गया है। यह नाम है माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सीईओ सत्य नडेला (Satya Nadella) का। सत्य नडेला ने ना सिर्फ Groww में निवेश किया है, बल्कि वह कंपनी को बिजनेस से जुड़े तमाम मुद्दों पर सलाह भी देंगे।

Groww के को-फाउंडर और CEO ललित केशरे ने शनिवार 8 जनवरी को एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होने कहा, "Groww को एक निवेशक और सलाहकार के रूप में दुनिया के सबसे बेस्ट सीईओ में से एक का साथ मिला है। भारत में वित्तीय सेवाओं को सुलभ बनाने के हमारे मिशन में सत्य नडेला के साथ जुड़कर हम रोमांचित हैं।"

बता दें कि इससे पहले 2021 में Groww ने दो फंडिंग राउंड आयोजित किए थे। कंपनी ने पहली बार अप्रैल 2021 में 1 अरब डॉलर से अधिक के वैल्यूएशन पर 8.3 करोड़ जुटाए थे। वहीं अक्टूबर में फिर से इस फिनटेक स्टार्टअप ने ई-सीरीज की फंडिंग के तहत 251 मिलियन डॉलर जुटाए। इसके साथ ही इसका मूल्यांकन तीन अरब डॉलर तक पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें