मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव का असर भारत की आर्थिक ग्रोथ पर पड़ सकता है। फिच ग्रुप की इकाई BMI ने मंगलवार 3 मार्च को जारी अपनी ताजा इंडिया आउटलुक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि यह भू-राजनीतिक संकट निवेशकों का भरोसा कमजोर कर सकता है। साथ ही अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के साथ संभावित व्यापार समझौतों से मिलने वाले लाभ को भी आंशिक रूप से संतुलित कर सकता है।
