Morgan ​Stanley Layoffs: मॉर्गन स्टेनली ने भी की छंटनी, 2500 कर्मचारियों को निकाला

Morgan ​Stanley Layoffs: यह छंटनी स्ट्रैटेजी और व्यक्तिगत परफॉर्मेंस पर बेस्ड है। नौकरियों में कटौती बैंक के 3 बड़े डिवीजंस- इनवेस्टमेंट बैंकिंग और ट्रेडिंग, वेल्थ मैनेजमेंट और इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट में हुई है। इस साल की शुरुआत से ही अमेरिकी कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
31 दिसंबर 2025 तक दुनिया भर में मॉर्गन स्टेनली के 82,992 कर्मचारी थे।

इनवेस्टमेंट बैंकिंग सेक्टर की बड़ी कंपनी मॉर्गन स्टेनली (Morgan ​Stanley) ने अपने सभी डिवीजंस में लगभग 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। निकाले गए कर्मचारियों की संख्या कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 3 प्रतिशत है। 31 दिसंबर 2025 तक दुनिया भर में मॉर्गन स्टेनली के 82,992 कर्मचारी थे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र का कहना है कि नौकरियों में कटौती बैंक के 3 बड़े डिवीजंस- इनवेस्टमेंट बैंकिंग और ट्रेडिंग, वेल्थ मैनेजमेंट और इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट में हुई है।

लेकिन इससे कंपनी के फाइनेंशियल एडवाइजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह छंटनी स्ट्रैटेजी और व्यक्तिगत परफॉर्मेंस पर बेस्ड है। बैंक का इरादा दूसरे क्षेत्रों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का है। मॉर्गन स्टेनली में नौकरियों में कटौती की खबर सबसे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी थी।

मॉर्गन स्टेनली के लिए साल 2025 शानदार रहा। कंपनी ने रिकॉर्ड सालाना रेवेन्यू कमाया, जो कि 70.6 अरब डॉलर रहा। इस साल की शुरुआत से ही अमेरिकी कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है। इसकी वजह है कि वे आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस टूल्स को अपनाने के बढ़ते चलन के बीच ऑपरेशंस को स्ट्रीमलाइन कर रही हैं।


जैक डोर्सी की ब्लॉक 4,000 कर्मचारियों की छंटनी

फरवरी महीने के आखिर में जैक डोर्सी ने घोषणा की कि उनकी कंपनी ब्लॉक 4,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। यह आंकड़ा कंपनी के लगभग आधे कर्मचारियों के बराबर है। ब्लॉक अपने इस कदम को आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक दांव बता रही है। डोर्सी ने कहा कि ब्लॉक ने समय के साथ कई छोटी छंटनी के बजाय एक ही बार में बड़ी छंटनी का ऑप्शन चुना है। डोर्सी का मानना ​​है कि AI की वजह से कई कंपनियों को आखिरकार ऐसे ही कदम उठाने होंगे।

Iran-Israel War: गैस टैंकरों का किराया एक दिन में दोगुना, ₹1.8 करोड़ प्रति दिन तक पहुंचा भाड़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।