इनवेस्टमेंट बैंकिंग सेक्टर की बड़ी कंपनी मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने अपने सभी डिवीजंस में लगभग 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। निकाले गए कर्मचारियों की संख्या कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 3 प्रतिशत है। 31 दिसंबर 2025 तक दुनिया भर में मॉर्गन स्टेनली के 82,992 कर्मचारी थे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र का कहना है कि नौकरियों में कटौती बैंक के 3 बड़े डिवीजंस- इनवेस्टमेंट बैंकिंग और ट्रेडिंग, वेल्थ मैनेजमेंट और इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट में हुई है।
