Get App

Morgan ​Stanley Layoffs: मॉर्गन स्टेनली ने भी की छंटनी, 2500 कर्मचारियों को निकाला

Morgan ​Stanley Layoffs: यह छंटनी स्ट्रैटेजी और व्यक्तिगत परफॉर्मेंस पर बेस्ड है। नौकरियों में कटौती बैंक के 3 बड़े डिवीजंस- इनवेस्टमेंट बैंकिंग और ट्रेडिंग, वेल्थ मैनेजमेंट और इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट में हुई है। इस साल की शुरुआत से ही अमेरिकी कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 10:52 AM
Morgan ​Stanley Layoffs: मॉर्गन स्टेनली ने भी की छंटनी, 2500 कर्मचारियों को निकाला
31 दिसंबर 2025 तक दुनिया भर में मॉर्गन स्टेनली के 82,992 कर्मचारी थे।

इनवेस्टमेंट बैंकिंग सेक्टर की बड़ी कंपनी मॉर्गन स्टेनली (Morgan ​Stanley) ने अपने सभी डिवीजंस में लगभग 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। निकाले गए कर्मचारियों की संख्या कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 3 प्रतिशत है। 31 दिसंबर 2025 तक दुनिया भर में मॉर्गन स्टेनली के 82,992 कर्मचारी थे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र का कहना है कि नौकरियों में कटौती बैंक के 3 बड़े डिवीजंस- इनवेस्टमेंट बैंकिंग और ट्रेडिंग, वेल्थ मैनेजमेंट और इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट में हुई है।

लेकिन इससे कंपनी के फाइनेंशियल एडवाइजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह छंटनी स्ट्रैटेजी और व्यक्तिगत परफॉर्मेंस पर बेस्ड है। बैंक का इरादा दूसरे क्षेत्रों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का है। मॉर्गन स्टेनली में नौकरियों में कटौती की खबर सबसे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी थी।

मॉर्गन स्टेनली के लिए साल 2025 शानदार रहा। कंपनी ने रिकॉर्ड सालाना रेवेन्यू कमाया, जो कि 70.6 अरब डॉलर रहा। इस साल की शुरुआत से ही अमेरिकी कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है। इसकी वजह है कि वे आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस टूल्स को अपनाने के बढ़ते चलन के बीच ऑपरेशंस को स्ट्रीमलाइन कर रही हैं।

जैक डोर्सी की ब्लॉक 4,000 कर्मचारियों की छंटनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें