Most beautiful building on earth : धरती की सबसे खूबसूरत इमारत दुबई में दर्शकों के लिए खुली, जानिए इसमें क्या है खास

यह म्यूजियम विजिटर्स को फ्यूचर की जर्नी पर ले जाएगा। वे साल 2071 तक की टेक्नोलॉजी और दुनिया देख सकेंगे। इसमें 345 सीट वाल एक लेक्चर हॉल है। इसमें एक मल्टी-यूज हॉल है, जिसमें 1,000 लोग बैठ सकते हैं

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
किला डिजाइन ने इस म्यूजियम का डिजाइन तैयार किया है। किला डिजाइन दुबई का स्टूडियो है। घास ढंके टीले पर बने इस म्यूजियम की खूबसूरती देखते ही बनती है।

धरती की सबसे खूबसूरत इमारत दर्शकों के लिए मंगलवार को खुल गई है। दुबई स्थित यह म्यूजियम सात-मंजिला है। इसकी दीवारों पर दुबई के शासकों के कोट्स अरबी में लिखे हैं। यह दुबई के मुख्य हाईवे-शेख जायद रोड पर है। इसे म्यूजियम ऑफ फ्यूचर नाम दिया गया है।

यूएई के प्राइम मिनिस्टर और वाइस प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मख्तूम में मंगलवार को इसका उद्घाटन किया। इसके जरिए उनका मकसद दर्शकों को विजन ऑफ फ्यूचर पेश करना है। किला डिजाइन ने इस म्यूजियम का डिजाइन तैयार किया है। किला डिजाइन दुबई का स्टूडियो है। घास ढंके टीले पर बने इस म्यूजियम की खूबसूरती देखते ही बनती है।

यह भी पढ़ें : Gold Price : सोना 50,000 रुपये से ऊपर बरकरार, क्या आगे छू सकता है आल टाइम हाई?


इस म्यूजियम को दुबई फ्यूचर फाउंडेशन के लिए बनाया गया है। यह पूरी तरह से फ्यूचर को समर्पित है। इसमें इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज को डेवलप और टेस्ट करने के लिए वर्कशॉप की व्यवस्था है। दुबई फ्यूचर फाउंडेशन के चेयरमैन मोहम्मद अल गरगावी के मुताबिक, यह एक लिविंग म्यूजियम है। इसका फोकस नई चीजों को अपनाना और खुद में बदलाव करना है।

बताया जाता है कि यह म्यूजियम विजिटर्स को फ्यूचर की जर्नी पर ले जाएगा। वे साल 2071 तक की टेक्नोलॉजी और दुनिया देख सकेंगे। इसमें 345 सीट वाल एक लेक्चर हॉल है। इसमें एक मल्टी-यूज हॉल है, जिसमें 1,000 लोग बैठ सकते हैं। इस खूबसूरत इमारत की दीवारों पर कई अच्छी बातें लिखी हैं। उनमें से एक यह है-हम सैकड़ों साल तक जीवित नहीं रह सकते, लेकिन हमारी रचना से बने प्रोडक्ट्स हमारे दुनिया से चले जाने के बाद भी हमारी विरासत हो सकते हैं।

दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक इस म्यूजियम के बारे में इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसे देखने के लिए वेबसाइट के जरिए टिकट भी बुक किया जा सकता है।  इसके टिकट का मूल्य करीब 2942 रुपये है। यह सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा।

इस म्यूजियम का फ्रेम फाइबर ग्लास और स्टेनलेस स्टील से बना है। नेशनल ज्योग्राफिक पहले ही इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत 14 म्यूजियम में शामिल कर चुका है। यह 3,23,000 वर्ग फुट में बना है। यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के करीब स्थित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।