Gold Price : सोना 50,000 रुपये से ऊपर बरकरार, क्या आगे छू सकता है आल टाइम हाई?

एक्सपर्ट के मुताबिक, यूक्रेन और रूस के बीच टेंशन से सेफ हैवन इनवेस्टमेंट डिमांड बढ़ गई है, मौजूदा फैक्टर्स को देखते हुए निकट भविष्य में सोना 52,000 रुपये के स्तर तक जा सकता है

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 3:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यूक्रेन और रूस के बीच टेंशन से सोने में सेफ हैवन इनवेस्टमेंट डिमांड बढ़ गई है

Gold Price Today : सोने की कीमतें बुधवार को भी 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी रहीं। रूस-यूक्रेन में टकराव के बीच पीली धातु में मजबूती बनी हुई है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर (gold future) 50,188 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं सिल्वर फ्यूचर 64,216 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, बुधवार को सोने की कीमतें फ्लैट रहीं। रॉयटर्स के मुताबिक, हाजिर सोना (Spot gold) मामूली बदलाव के साथ 1,898.63 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.3 फीसदी कमजोर होकर 1,901.90 डॉलर पर बना हुआ है।

यूक्रेन टेंशन, डॉलर में कमजोरी सहित कई फैक्टर्स से मिला सपोर्ट


रूस की पूर्वी यूक्रेन के इलाकों में सेना के प्रवेश को मंजूरी दिए जाने के बाद अमेरिका और यूरोप के कई देशों ने रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूस के पूरी तरह जंग छेड़ने की स्थिति से निबटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। रूस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आशंकाओं को देखते हुए वाल स्ट्रीट में मुख्य सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली।

BharatPe ने अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन को नौकरी से निकाला, जानिए क्या है पूरा मामला

मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच दूसरी प्रमुख करेंसीज की तुलना में अमेरिका डॉलर में कमजोरी से भी बुलियन मार्केट को सपोर्ट मिला।

सोने का आउटलुक

सोने की कीमतों के आउटलुक पर रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट श्रीराम अय्यर ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में हाजिर सोने में मामूली तेजी के साथ शुरुआत हुई है। तकनीक रूप से, एलबीएमए गोल्ड में 1,900 डॉलर के स्तर से ऊपर 1,909-1,918 डॉलर तक तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, 1,892-1,888 डॉलर तक सपोर्ट है। घरेलू स्तर पर, यदि एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड अप्रैल में 50,200 से ऊपर कारोबार होता है तो इसमें 50,450 रुपये से 50,600 के तक तेजी दिख सकती है। वहीं 50,150-49,980 रुपये के स्तर पर सपोर्ट हासिल है।”

Multibagger stock: एक्सपर्ट्स इस पेनी स्टॉक में खरीदारी की दे रहे सलाह, 2022 में कर सकता है मालामाल

निकट भविष्य में 52,000 का स्तर छू सकता है सोना

शेयरइंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और हेड (रिसर्च) रवि सिंह ने कहा, “यूक्रेन और रूस के बीच टेंशन से सेफ हैवन इनवेस्टमेंट डिमांड बढ़ गई है। यूएस बेंचमार्क 10 साल की यील्ड में गिरावट आई है। मौजूदा फैक्टर्स को देखते हुए, निकट भविष्य में सोना 52,000 रुपये के स्तर तक जा सकता है।” सिंह 50,300 रुपये के टारगेट के लिए 50,000 रुपये पर खरीद की सलाह है। साथ ही बिकवाली की बात करें तो 49,600 रुपये के टारगेट के लिए 49,800 रुपये पर बेचने की सलाह है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।