Get App

BYJU’s में क्या 'फर्जीवाड़ा' है! कांग्रेस सांसद कार्ति चिंदबरम ने जांच की मांग करते हुए कंपनी के फाइनेंस पर उठाए सवाल

कार्ति चिंदबरम ने SFIO को लिखे लेटर में उन रिपोर्टों को हवाला दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि बायजू ने बीते मार्च में 80 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाने का जो ऐलान किया था, उसमें से 25 करोड़ डॉलर 'गायब' है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2022 पर 10:46 PM
BYJU’s में क्या 'फर्जीवाड़ा' है! कांग्रेस सांसद कार्ति चिंदबरम ने जांच की मांग करते हुए कंपनी के फाइनेंस पर उठाए सवाल
कार्ति चिंदबरम ने FY22 में फाइनेंशियल स्टेटमेंट नहीं जमा करने के लिए बायजू के खिलाफ जांच की मांग की है

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) ने देश की सबसे अधिक मार्केट वैल्यू वाली एडटेक स्टार्टअप बायजू (BYJU’s) के फाइनेंस को लेकर जांच की मांग की है। कार्ति चिंदबरम ने कंपनियों में फ्रॉड मामलों को देखने वाली देश की शीर्ष संस्था सीरियस फ्रॉड इनवेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) को एक लेटर भी लिखा है। लेटर में उन्होंने कई मीडिया रिपोर्टों को हवाला दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी ने बीते मार्च में 80 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाने का जो ऐलान किया था, उसमें से 25 करोड़ डॉलर 'गायब' है यानी उसे यह फंडिंग अभी तक नहीं मिली है।

कार्ति चिंदबरम ने यह लेटर ऐसे समय में लिखा है, जब हाल ही में ऐसी रिपोर्ट आई थी कि बायजू में सुमेरू वेंचर्स (Sumeru Ventures) और ऑक्सशॉट (Oxshott) ने जो 25 करोड़ डॉलर के निवेश का वादा किया था, वह उसे अभी तक नहीं मिली है।

BYJU’s ने इस मामले में बीते 11 जुलाई को हमारे सहयोगी चैनल CNBC-TV18 को दिए एक बयान में कहा था, "हम यहां स्पष्ट करना चाहते हैं पिछले साल जून में शुरू किए गए फंडिंग राउंड में 13 निवेशकों ने हमारी कंपनी में निवेश की प्रतिबद्धता जताई थी, जिसमें से 11 निवेशकों से हमें फंड मिल गया है। इसके अलावा इस राउंड में सबसे बड़ा निवेश ऑक्सशॉट का नहीं था और असल में वह इस राउंड में सबसे आखिरी में आई कंपनियों में से एक है। कुल 3,600 करोड़ रुपये की फंडिंग में से हमें 2,400 करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें