Get App

NFT Job: एक्सपर्ट बोले- बिक्री में तेजी के कारण एनएफटी में रोजगार के अवसर बढ़ने के आसार

NFT एक प्रकार की डिजिटल असेट हैं जो इमेज, वीडियो आदि की ओनरशिप दर्ज करने के लिए ब्लॉकचेन का इस्तेमाल करती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2022 पर 12:20 PM
NFT Job: एक्सपर्ट बोले- बिक्री में तेजी के कारण एनएफटी में रोजगार के अवसर बढ़ने के आसार
2021 की तीसरी तिमाही में NFT की बिक्री 11 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया

एक्सपर्ट का कहना है कि नॉन फंजिबल टोकन्स (NFT) की बिक्री में भारी वृद्धि के साथ इस साल कई व्यवसायों के लिए अवसर खुलने की संभावना है। एक्सपर्ट का कहना है कि बिक्री में तेजी के कारण एनएफटी में रोजगार के अवसर बढ़ने के आसार हैं। बता दें कि एनएफटी (NFT) एक प्रकार की डिजिटल असेट हैं जो इमेज, वीडियो और अन्य संग्रहों जैसे आइटम्स की ओनरशिप दर्ज करने के लिए ब्लॉकचेन का इस्तेमाल करती हैं।

एनएफटी का उपयोग फोटो, वीडियो, ऑडियो और अन्य प्रकार की डिजिटल फाइलों जैसी वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जा सकता है। NFT बिजनेस डेवलपर, 3D आर्टिस्ट और NFT डिज़ाइनर और क्रिएटर्स जैसे टाइटल हर दिन पॉप अप हो रहे हैं।

हाल के हफ्तों में कई पदों के लिए नौकरी के कई प्रस्ताव ऑफर किए गए हैं, क्योंकि कंपनियां इस बाजार में शामिल होती हैं। गूगल ट्रेंड की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में लोगों ने क्रिप्टो से ज्यादा NFT को सर्च किया है। इसके लोकप्रियता का आलम यह है सेलिब्रिटी से लेकर कंपनियों ने इस पर दांव लगाना शुरू कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें