टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा को वोल्टास का 'चेयरमैन एमेरिटस' (Chairman Emeritus) नियुक्त किया गया है। वह कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायर होने वाले हैं। टाटा ग्रुप की गवर्नेंस गाइडलाइंस के तहत रिटायरमेंट की उम्र पूरी होने पर नोएल टाटा 11 नवंबर 2026 को वोल्टास लिमिटेड के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायर हो जाएंगे। टाटा ग्रुप की कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि रिटायरमेंट के बाद बोर्ड ने नोएल टाटा को 12 नवंबर 2026 से कंपनी का 'चेयरमैन एमेरिटस' नियुक्त किया है।
