सस्ता होगा वजन घटाना और डायबिटीज का इलाज, इस कंपनी ने दवाओं की कीमत में की बड़ी कटौती

डायबिटीज और वजन घटाने की दवाएं अब सस्ती हो रही हैं। Novo Nordisk ने Ozempic और Wegovy की कीमतों में बड़ी कटौती की है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी और बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 6:39 PM
Story continues below Advertisement
भारत में Ozempic और Wegovy के सबसे कम 0.25 mg डोज की कीमत घटा दी गई है।

डेनमार्क की फार्मा कंपनी Novo Nordisk ने भारत में अपनी डायबिटीज और वजन घटाने वाली दवाओं Ozempic और Wegovy की कीमतों में बड़ी कटौती की है। कंपनी ने इन दवाओं की कीमतें क्रमशः करीब 36% और 48% तक घटाई हैं। यह दूसरी बार है जब कंपनी ने कीमतें कम की हैं, ताकि भारतीय कंपनियों के सस्ते विकल्पों से मुकाबला किया जा सके।

औसतन कितनी सस्ती हुई दवा

भारत में Ozempic और Wegovy के सबसे कम 0.25 mg डोज की कीमत घटा दी गई है। पहले Ozempic की कीमत 2,200 रुपये थी। Wegovy की कीमत 2,712 रुपये थी। अब दोनों दवाओं का वीकली डोज 1,415 रुपये में मिलेगा।


कंपनी के मुताबिक, सभी डोज को मिलाकर Ozempic की कीमत में औसतन 23.8% और Wegovy में 27% की कमी आई है। भारत में Ozempic तीन डोज (0.25 mg, 0.5 mg, 1 mg) में मिलती है। वहीं, Wegovy पांच अलग-अलग डोज में उपलब्ध है।

पेटेंट खत्म, बाजार में बढ़ी टक्कर

भारत में इन दवाओं के एक्टिव कंपोनेंट Semaglutide का पेटेंट 20 मार्च को खत्म हो गया है। इसके बाद Dr Reddy's, Zydus और Sun Pharma समेत कई भारतीय कंपनियों ने इसके सस्ते वर्जन लॉन्च कर दिए हैं, जो कुछ मामलों में 70% तक सस्ते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल भी कंपनी ने प्रतिस्पर्धा को देखते हुए Wegovy की कीमत लॉन्च प्राइस से करीब 37% तक कम कर दी थी।

Ozempic और Wegovy का यूज

Ozempic और Wegovy दोनों दवाएं Semaglutide नाम के एक्टिव कंपोनेंट पर आधारित हैं। इन्हें हफ्ते में एक बार इंजेक्शन के रूप में लिया जाता है। Ozempic का इस्तेमाल मुख्य रूप से टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। वहीं, Wegovy खास तौर पर वजन घटाने के लिए बनाई गई है।

ये दवाएं शरीर में भूख कम करने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। हाल के समय में इनकी मांग तेजी से बढ़ी है। खासकर मोटापा और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों के कारण।

पहली सैलरी ही बनी आखिरी, IT जॉब के नाम पर बड़ा फ्रॉड; जानिए कैसे चल रहा था ठगी का ये पूरा खेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।