Get App

सस्ता होगा वजन घटाना और डायबिटीज का इलाज, इस कंपनी ने दवाओं की कीमत में की बड़ी कटौती

डायबिटीज और वजन घटाने की दवाएं अब सस्ती हो रही हैं। Novo Nordisk ने Ozempic और Wegovy की कीमतों में बड़ी कटौती की है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी और बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 6:39 PM
सस्ता होगा वजन घटाना और डायबिटीज का इलाज, इस कंपनी ने दवाओं की कीमत में की बड़ी कटौती
भारत में Ozempic और Wegovy के सबसे कम 0.25 mg डोज की कीमत घटा दी गई है।

डेनमार्क की फार्मा कंपनी Novo Nordisk ने भारत में अपनी डायबिटीज और वजन घटाने वाली दवाओं Ozempic और Wegovy की कीमतों में बड़ी कटौती की है। कंपनी ने इन दवाओं की कीमतें क्रमशः करीब 36% और 48% तक घटाई हैं। यह दूसरी बार है जब कंपनी ने कीमतें कम की हैं, ताकि भारतीय कंपनियों के सस्ते विकल्पों से मुकाबला किया जा सके।

औसतन कितनी सस्ती हुई दवा

भारत में Ozempic और Wegovy के सबसे कम 0.25 mg डोज की कीमत घटा दी गई है। पहले Ozempic की कीमत 2,200 रुपये थी। Wegovy की कीमत 2,712 रुपये थी। अब दोनों दवाओं का वीकली डोज 1,415 रुपये में मिलेगा।

कंपनी के मुताबिक, सभी डोज को मिलाकर Ozempic की कीमत में औसतन 23.8% और Wegovy में 27% की कमी आई है। भारत में Ozempic तीन डोज (0.25 mg, 0.5 mg, 1 mg) में मिलती है। वहीं, Wegovy पांच अलग-अलग डोज में उपलब्ध है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें