Get App

NSE SCAM: आनंद सुब्रमण्यम ही है 'हिमालय का योगी', जांच से मिले संकेत

सुब्रमण्यन इस स्कैम से जुड़ा पहला व्यक्ति है, जिसे अरेस्ट किया गया है। सीबीआई ने चेन्नई में चार दिन तक पूछताछ के बाद सुब्रमण्यन को गिरफ्तार किया। दरअसल, सेबी को कथित योगी और चित्रा के बीच कई ईमेल एक्सचेंज की जानकारी मिली थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2022 पर 6:40 PM
NSE SCAM: आनंद सुब्रमण्यम ही है 'हिमालय का योगी', जांच से मिले संकेत
सुब्रमण्यन इस स्कैम से जुड़ा पहला व्यक्ति है, जिसे अरेस्ट किया गया है। सीबीआई ने चेन्नई में चार दिन तक पूछताछ के बाद सुब्रमण्यन को गिरफ्तार किया। दरअसल, सेबी को कथित योगी और चित्रा के बीच कई ईमेल एक्सचेंज की जानकारी मिली थी

एनएसई स्कैम (NSE SCAM) में शामिल कथित 'हिमालय के योगी' से पर्दा उतर रहा है। CBI की शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि एनएसई का पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग अफसर आनंद सुब्रमण्यन ही वह रहस्यमयी योगी है, जिसका जिक्र सेबी की जांच में बार-बार हुआ है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी ने गुरुवार की रात सुब्रमण्यन को गिरफ्तार किया था। सुब्रमण्यन एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्णा का एडवाइजर भी था। चेन्नई कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद सुब्रमण्यन को शुक्रवार दोपहर दिल्ली लाया गया।

यह भी पढ़ें : Vodafone Plc से इंडस टावर्स में 4.7% हिस्सेदारी Bharti Airtel, डील के लिए रखी ये शर्त

इससे पहले सेबी ने एनएसई में कॉर्पोरेट गवर्नेंस के मामलों की जांच की थी। सुब्रमण्यन की नियुक्ति में नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद उसने चित्रा सुब्रमण्यन सहित कुछ लोगो पर जुर्माना लगाया था। उसकी जांच में एक कथित योगी के बारे में पता चला था, जिसके इशारे पर चित्रा एनएसई से जुड़े फैसले लेती थी। यहां तक कि सुब्रमण्यन की मोटी सैलरी पर निुयक्ति भी कथित योगी के निर्देश पर चित्रा ने की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें